बीपीएससी के कैलेंडर में टीआरइ-4 नहीं, 72वीं प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई को

Published by :ANURAG PRADHAN
Published at :02 Feb 2026 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
बीपीएससी के कैलेंडर में टीआरइ-4 नहीं, 72वीं प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई को

बीपीएससी को अभी तक इस संबंध में अधियाचना प्राप्त नहीं हुई है. इस कारण चौथे चरण के शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि जारी नहीं की गयी है

विज्ञापन

-बीपीएससी ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, 72, 70वीं और 71वीं संयुक्त परीक्षा समेत कई पदों की परीक्षा व रिजल्ट की तिथि तय

-70वीं का रिजल्ट व 71वीं की मुख्य परीक्षा अप्रैल में,

-72वीं में 500 से अधिक पद शामिल करने का अनुमान

संवाददाता, पटना

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने वर्ष 2026-27 के लिए आगामी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है. आयोग ने सोमवार को जारी अधिसूचना में विभिन्न विभागों में चल रही और प्रस्तावित भर्तियों की परीक्षा तिथियां, परिणाम और इंटरव्यू शेड्यूल की जानकारी दी है. इसमें टीआरइ-4 को शामिल नहीं किया गया है. बीपीएससी को अभी तक इस संबंध में अधियाचना प्राप्त नहीं हुई है. इस कारण चौथे चरण के शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि जारी नहीं की गयी है. जारी कैलेंडर में 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीसीइ) की प्रारंभिक तिथि जारी की गयी है, लेकिन पदों की संख्या तय नहीं है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 500 से अधिक पद 72वीं में शामिल किये जाने की संभावना है. अप्रैल तक 72वीं में रिक्तियों को जोड़ा जायेगा. कैलेंडर में ज्यादातर रिक्तियां पुरानी हैं. केवल परीक्षा तिथि में संभावित है. कैलेंडर जारी होने के बाद शिक्षक अभ्यर्थियों को घोर निराशा हाथ लगी है. जारी कैलेंडर के अनुसार 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीसीइ) (2035 पद) का इंटरव्यू जारी है. रिजल्ट अप्रैल-मई में जारी कर दिया जायेगा. जबकि 71वीं सीसीइ (1298 पद) का परिणाम जारी हो चुका है. इसकी मुख्य परीक्षा अप्रैल में प्रस्तावित है. इसके साथ बीपीएससी ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीसीइ) प्रारंभिक परीक्षा की तिथि जारी कर दिया है. प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित किया जायेगा. हालांकि अभी पदों की संख्या तय नहीं की गयी है. वहीं, 33वीं ज्यूडिशियल 173 पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा 30 मई और एपीओ के 300 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 15 जुलाई को आयोजित किया जायेगा. इसके साथ ही असिस्टेंट रेवेन्यू एंड अकाउंट ऑफिसर के 285 व असिस्टेंट अर्बन वेलफेयर एंड रजिस्ट्रेशन ऑफिसर के 285 पदों पर बहाली की जायेगी. आयोग ने इन दोनों पदों के लिए परीक्षा तिथि जारी नहीं की गयी है.

पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के तहत सभी रिक्तियों का रिजल्ट मार्च में होगा जारी

सिमुलतला आवासीय विद्यालय,जमुई में शिक्षक के 62 पदों के लिए 17 व 18 जून परीक्षा प्रस्तावित है. जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 47 पदों का रिजल्ट फरवरी में जारी कर दिया जायेगा. लोअर डिविजन क्लर्क (26 पद) भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट फरवरी में जारी कर दिया जायेगा. प्रोजेक्ट मैनेजर इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के नौ पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 30 मई को आयोजित किया जायेगा. असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 41 पदों का रिजल्ट मार्च में जारी कर दिया जायेगा. असिस्टेंट रिसर्च एंड पब्लिकेशन ऑफिस के 12 पदों के लिए इंटरव्यू फरवरी व रिजल्ट मार्च में जारी किया जायेगा. आइटीआइ के वाइस प्रिसिंपल के 50 पदों के लिए इंटरव्यू फरवरी व मार्च में रिजल्ट जारी किया जायेगा. पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के तहत सभी रिक्तियों का रिजल्ट मार्च में जारी कर दिया जायेगा.

असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए लिए इंटरव्यू तिथि बाद में होगी जारी

विभिन्न मेडिकल कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर के 1711 पद, आयुर्वेदिक कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 88 पद, तिब्बी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 15, बॉयलर इंस्पेक्टर के पांच, फैक्ट्री इंस्पेक्टर 17, असिस्टेंट स्टेट फायर ऑफिसर के चार पद, डिप्टी डायरेक्टर फायर ऑफिसर के 14, असिस्टेंट प्रोफेसर आरटीबीएस होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में 13, साइंस एंड टेक्नोलॉजी एजुकेशन डिपार्टमेंट के तह एचओडी के 241, प्रोफेसर के 169 व एसोसिएट प्रोफेसर के 455 पदों पर इंटरव्यू आयोजित की जायेगी. इसकी तिथि आयोग बाद में जारी करेगा. इसके साथ असिस्टेंट टाउन प्लानर सुरवाइजर के 36 पदों के लिए इंटरव्यू 18 जुलाई को होगा. एकाउंड ऑडिटर के छह पदों के लिए अगस्त में इंटरव्यू होगा.

एइडीओ की परीक्षा अप्रैल में

स्पेशल शिक्षक के 7279 पदों के लिए परीक्षा आयोजित हो गयी है. रिजल्ट फरवरी में जारी कर दिया जायेगा. असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर (एइडीओ) के 935 पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा अप्रैल में आयोजित की जायेगी वहीं, रिजल्ट जून में जारी कर दिया जायेगा. असिस्टेंट टाउन प्लानर के 36 पदों के लिए भर्ती परीक्षा नौ मई को आयोजित की जायेगी. रिजल्ट जून में जारी कर दिया जायेगा. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी तिथियां टेंटेटिव (संभावित) हैं और परिस्थितियों के अनुसार बदलाव संभव है.

पोस्ट: प्रारंभिक परीक्षा:

पंचायती राज डिपार्टमेंट में ऑडिटर के 102 पद: पांच जुलाई

रिसर्च ऑफिसर रेवन्यू डिपार्टमेंट तीन पद: 15 जुलाई

33वीं ज्यूडिशियल 173 पद: 30 मई

एपीओ 300 पद: 15 जुलाई

असिस्टेंट एनवायरमेंटल साइंटिस्ट के 17 पद: 23 अप्रैल

असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट 12 पद: आठ से 15 अगस्त

बीपीएससी स्टेनोग्राफर के 15 पद: नौ मई

असिस्टेंट पब्लिक सेनेटरी एंड वेस्ट मैनेजमेंट ऑफिसर के 60 पद: 23 अप्रैल

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन