ePaper

नये श्रम कानून के खिलाफ 12 फरवरी को ट्रांसपोर्टर करेंगे हड़ताल

Updated at : 21 Jan 2026 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
नये श्रम कानून के खिलाफ 12 फरवरी को ट्रांसपोर्टर करेंगे हड़ताल

12 फरवरी को बिहार के ट्रांसपोर्टर एकदिवसीय हड़ताल करेंगे.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

12 फरवरी को बिहार के ट्रांसपोर्टर एकदिवसीय हड़ताल करेंगे. चार नये श्रम कानून के खिलाफ किये जा रहे ट्रेड यूनियनों की अखिल भारतीय हड़ताल के समर्थन में मंगलवार को ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया. जमाल रोड के सूर्या कॉम्प्लेक्स में चुन्नू सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया, जिसका उद्घाटन फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव जीवन साहा ने किया. बैठक में बिहार के महासचिव राजकुमार झा, सीआइटीयू प्रदेश महासचिव अनुपम कुमार, अध्यक्ष गणेश शंकर सिंह, पटना जिला ऑटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष पप्पू यादव, महासचिव बिजली प्रसाद के अलावा बिहार के कई जिलों के ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के प्रतिनिधि शामिल थे. फेडरेशन के प्रदेश महासचिव राजकुमार झा ने पिछली बैठक के बाद से अब तक की रिपोर्ट पेश करते हुए प्रदेश के चालकों की समस्या पर चर्चा की और प्रस्ताव दिया कि 12 फरवरी को पूरे देश के पैमाने पर चार नये श्रम कानून के खिलाफ किये जा रहे ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत हड़ताल को अपनी मांगों के साथ समर्थन करना चाहिए. इस प्रस्ताव को सभी जिलों से आये हुए ट्रांसपोर्ट प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया.

बैठक में ये उठे मुद्दे

बैठक में मुद्दा उठा कि बिहार के किसी भी जिले में व्यवस्थित ऑटो रिक्शा, इ-रिक्शा व टैक्सी स्टैंड नहीं है जिसके कारण गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी रखनी पड़ती है. जबकि ऐसा करने पर यातायात प्रशासन फोटो खींच कर फाइन कर देती है. ऐसे में वाहन चालक अपनी गाड़ी कहां खड़ी करें. फिटनेस सेंटर शहर से दूर है. उन्होंने आरोप लगाया कि वहां जाने पर सेंटर संचालक तय राशि से दुगना रुपया लेते हैं.

अप्रैल में देश भर के ट्रांसपोर्ट प्रतिनिधि पटना आएंगे

इस दौरान फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव ने बिहार में ट्रांसपोर्ट आंदोलन को मजबूती देने के इरादे से पूरे देशभर से चुने हुए ट्रांसपोर्ट के 400 प्रतिनिधियों की दो दिवसीय बैठक बिहार में कराने का प्रस्ताव रखा, जिसे बिहार के प्रतिनिधियों ने सहर्ष स्वीकार कर लिय. उसके बाद तय हुआ कि अप्रैल 2026 में पूरे देश के ट्रांसपोर्ट प्रतिनिधि पटना आएंगे .बैठक में पूर्णिया से मोहम्मद लड्डू, मोहम्मद शमीम, कटिहार से अजित कुमार, किशनगंज से मोहम्मद सहदुल, बेगूसराय से विजय कुमार, लखीसराय से सुनील कुमार, शेखपुरा से धर्मेन्द्र कुमार ,मोतिहारी से संजय गुप्ता, जहानाबाद से बीरेंद्र कुमार, मुजफ्फरपुर से मोहम्मद इलू और ओला उबर कैब से प्रभात कुमार शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

KUMAR PRABHAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन