ePaper

आज बिहार के किसानों के खाते में जायेंगे दो-दो हजार रुपये

Updated at : 02 Aug 2025 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
आज बिहार के किसानों के खाते में जायेंगे दो-दो हजार रुपये

उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त शनिवार को आयेगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त शनिवार को आयेगी. इसे लेकर पटना के बापू सभागार में पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी स ऑनलाइन संबोधित करेंगे. उन्होंने बताया कि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे. विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पशु और मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन शामिल होंगे. श्री सिन्हा ने इसे लेकर शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की. कहा कि कार्यक्रम में बिहार के सभी 38 जिलों से 5000 से अधिक किसान, कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक, कृषि विभाग के अधिकारी,और कृषक मित्र भाग लेंगे. इस अवसर पर 74,00,000 किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन