आज 315 प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को कृषि भवन पटना में नवनियुक्त 315 प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे.
संवाददाता, पटना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को कृषि भवन पटना में नवनियुक्त 315 प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. इस दौरान वे कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय आरा (भोजपुर) का कार्य शुरू करायेंगे. वहीं, 62 अनुमंडल स्तर पर कृषि भवनों के निर्माण का शिलान्यास भी करेंगे. ‘बिहार कृषि’ मोबाइल ऐप की शुरुआत तथा खरीफ महाअभियान 2025 का शुभारंभ उनके माध्यम से होगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे.
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और भवन निर्माण मंत्री जयंत राज मौजूद रहेंगे.
315 में से 150 महिला अभ्यर्थी
कृषि सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि कृषि विभाग में अनुशंसित 315 अभ्यर्थियों को प्रखंड उद्यान पदाधिकारी का नियुक्ति पत्र देंगे. इनमें 150 अभ्यर्थी महिलाएं हैं. कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए आरा (भोजपुर) में 144.72 करोड़ रुपये की लागत से कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय, आरा (भोजपुर) का कार्यारंभ भी मुख्यमंत्री करेंगे. 62 अनुमंडल स्तर पर कृषि भवनों के निर्माण का शिलान्यास किया जायेगा. श्री अग्रवाल ने बताया कि किसानों को कृषि विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए ‘बिहार कृषि’मोबाइल एप की शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा की जायेगी. यह एप किसानों को विभिन्न योजनाओं में आवेदन करने, उनकी स्थिति जानने, स्वीकृति और पुष्टि जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों को सहजता से प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करेगी.
डिजिटल पासबुक के रूप में काम करेगा कृषि एप
‘बिहार कृषि’ एप में डिजिटल पासबुक की व्यवस्था की गयी है, ये बैंक पासबुक की तरह कार्य करता है. इसमें किसान को प्राप्त सभी लाभ, अनुदान, आवेदन की स्थिति, भुगतान की जानकारी आदि सुव्यवस्थित रूप से दर्ज रहेंगे. सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा कृषि भवन परिसर में किसान जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर खरीफ महाभियान 2025 की शुरुआत भी की जायेगी. इन वाहनों के माध्यम से योजनाओं एवं आधुनिक तकनीक से खेती करने के तरीकों का प्रचार-प्रसार किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




