गर्मी छुट्टी में होमवर्क पोर्टल के जरिये देने की तैयारी

71 हजार से अधिक राज्य के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त सरकारी स्कूलों में जून माह का होमवर्क/ असाइनमेंट वर्क इ शिक्षा कोष पोर्टल के जरिये उपलब्ध कराये जायेंगे.
मासिक और त्रैमासिक परीक्षाओं के प्रश्नपत्र भी इ- शिक्षा कोष के जरिये ही कराये जायेंगे उपलब्थ संवाददाता, पटना 71 हजार से अधिक राज्य के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त सरकारी स्कूलों में जून माह का होमवर्क/ असाइनमेंट वर्क इ शिक्षा कोष पोर्टल के जरिये उपलब्ध कराये जायेंगे. शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार प्रारंभिक विद्यालयों के बच्चों को गर्मी की छुट्टी में गृहकार्य दिये जाने हैं. इसकी रूपरेखा पूरी तैयार कर ली गयी है. गर्मियों की छुट्टियां दो से 21 जून तक प्रस्तावित हैं. आधिकारिक जानकारी के अनुसार इसी तरह मासिक, प्रथम त्रैमासिक एवं द्वितीय त्रैमासिक परीक्षा के प्रश्नपत्र भी इ-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराये जायेंगे. एससीइआरटी ने इसकी तैयारी कर ली है. मासिक और त्रेमासिक परीक्षा का शेड्यूल पहले ही तय हो चुका है. प्रथम त्रैमासिक परीक्षा जून में होगी. जुलाई एवं अगस्त में मासिक परीक्षा होगी. सितंबर में अर्द्धवार्षिक परीक्षा होगी. फिर अक्तूबर एवं नवंबर में मासिक परीक्षा करायी जायेगी. दिसंबर में द्वितीय त्रैमासिक परीक्षा होगी. इसके बाद जनवरी एवं फरवरी में मासिक परीक्षा होगी. शैक्षणिक सत्र के अंतिम माह मार्च में वार्षिक परीक्षा आयोजित की जानी है. इधर राज्य के सभी 71 हजार से अधिक सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी 31 मई को आयेाजित की जानी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




