ePaper

सोने की चेन व मंगलसूत्र के साथ तीन महिला गिरफ्तार

Updated at : 19 Apr 2025 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
सोने की चेन व मंगलसूत्र के साथ तीन महिला गिरफ्तार

पुलिस ने गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र झपटने वाली महिला गिरोह का खुलासा करते हुए इस गिरोह से जुड़ी तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बख्तियारपुर. पुलिस ने गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र झपटने वाली महिला गिरोह का खुलासा करते हुए इस गिरोह से जुड़ी तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. पकड़ी गयी महिलाओं के पास से पुलिस ने एक सोने की चेन व मंगलसूत्र बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, बख्तियारपुर बाजार में एक महिला इ – रिक्शा पर बैठी. इसी बीच उसी इ- रिक्शा पर तीन और महिलाएं आकर बैठ गयी. फिर पहले से बैठी महिला के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र चोरी कर ली. गले में चेन व मंगलसूत्र नहीं देखकर महिला ने शोर मचाया और तीनो महिलाओं पर चोरी करने का संदेह व्यक्त किया. इस बीच पुलिस वहां आ गयी और पीड़िता व तीनों महिलाओं को थाने ले आयी. थाने में महिला कांस्टेबल ने ज़ब तीनों महिलाओं की तलाशी ली, तो उनके पास से पीड़िता की चेन व मंगलसूत्र बरामद किया गया. पीड़िता द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पकड़ी गयी वैशाली जिले के महुआ निवासी सीता देवी. नालंदा जिले के चंडी निवासी कविता देवी व नालंदा जिले की ही थरथरी निवासी पार्वती देवी को पुलिस ने जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन