पटना से मुंबई जाने वाली तीन विमान रहे रद्द

Updated at :04 Jun 2020 12:52 AM
विज्ञापन
पटना से मुंबई जाने वाली तीन विमान रहे रद्द

पटना से मुंबई जाने वाली तीन विमान रहे रद्द

विज्ञापन

पटना : बुधवार को मुंबई में आये तूफान से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. इस तूफान का असर मुंबई से पटना और पटना से मुंबई जाने वाली विमानों पर भी पड़ा है. पटना से मुंबई जाने वाली तीन विमान रद्द रही. वहीं, मुंबई से सिर्फ एक विमान पटना पहुंची और दो विमान रद्द की गयी. बुधवार की सुबह 6:30 बजे मुंबई से उड़ाने भरने वाली इंडिगो की विमान दो घंटे की देरी से पटना एयरपोर्ट पहुंची. लेकिन, यह विमान पटना एयरपोर्ट से मुंबई के लिये उड़ान नहीं भरा.

इसके अलावा स्पाइस जेट व गो एयर की एक-एक विमान मुंबई से नहीं पटना पहुंची और नहीं पटना से मुंबई के लिये उड़ान भरा. आप के सांसद मजदूर को लेकर पहुंचे पटना आम आदमी के पार्टी संजय सिंह बुधवार को दिल्ली से 28 मजदूरों को विमान से लेकर पटना पहुंचे. सांसद ने विस्तारा एयरलायंस के विमान से मजदूरों को लेकर शाम 7:50 बजे पटना एयरपोर्ट पर उतरे. इसके बाद इन मजदूरों को गृह जिला भेजा गया.

तीन बजे तक नहीं पहुंची मेडिकल टीम पटना एयरपोर्ट पर आने व जाने वाले यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग की जाती है. स्क्रीनिंग करने को लेकर सिविल सर्जन की ओर से तैनात मेडिकल कर्मी होते है. लेकिन, बुधवार को सुबह से तीन बजे तक कोई मेडिकल टीम एयरपोर्ट पर तैनात नहीं किये गये. इससे तीन बजे तक एयरपोर्ट आये व गये यात्रियों की स्क्रीनिंग नहीं की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन