अस्पतालों में इस वर्ष 19830 पदों पर होगी नियुक्ति, तैयारी में जुटा विभाग

Updated at : 01 Apr 2025 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
अस्पतालों में इस वर्ष 19830 पदों पर होगी नियुक्ति, तैयारी में जुटा विभाग

स्वास्थ्य विभाग राज्य के सरकारी अस्पतालों में विभिन्न स्तर के सामान्य और विशेषज्ञ चिकित्सकों, चिकित्सक शिक्षकों, फार्मासिस्टों, प्रयोगशाला प्रावैधिक, एक्स-रे टेक्नीशियन, ओटी असिस्टेंट और नर्सों की नियुक्ति की तैयारी में जुट गया है.

विज्ञापन

बिहार लोकसेवा आयोग भी जारी करेगा 1827 पदों का विज्ञापन संवाददाता,पटना स्वास्थ्य विभाग राज्य के सरकारी अस्पतालों में विभिन्न स्तर के सामान्य और विशेषज्ञ चिकित्सकों, चिकित्सक शिक्षकों, फार्मासिस्टों, प्रयोगशाला प्रावैधिक, एक्स-रे टेक्नीशियन, ओटी असिस्टेंट और नर्सों की नियुक्ति की तैयारी में जुट गया है. इसको लेकर विभाग की ओर से बिहार तकनीकी सेवा आयोग और बीपीएससी को अधियाचनाएं भेज दी गयी है. बिहार तकनीकी आयोग के माध्यम से कुल 36906 पदों पर नियुक्ति की जानी है जबकि बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से 1827 पदों पर नियुक्ति होनी है. स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा अभी तक 17076 पदों का विज्ञापन जारी किया गया है जबकि इस वर्ष 19830 पदों पर विज्ञापन जारी किया जाना है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिन पदों के लिए तकनीकी सेवा आयोग को अधियाचना भेजी गयी है उसमें आइजीआइसी, पटना में सहायक निदेशक के कुल 18 पद शामिल हैं. इसके अलावा विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारियों के 3623 पद, सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के 667 पद और डेंटल डॉक्टर के 808 पदों पर नियुक्ति तकनीकी सेवा आयोग द्वारा की जानी है. साथ ही राज्य के विभिन्न अस्पतालों में फार्मासिस्ट के 2473 पद, ड्रेसर के 3326 पद, लैब टेक्नीशियन के 2969 पद, एक्स-रे टेक्नीशियन के 1232 पद, ओटी असिस्टेंट के 1683 पद, इसीजी टेक्नीशियन के 242 पदों पर नियुक्ति भी तकनीकी सेवा आयोग के माध्यम से होगी. इसके अलावा राज्य के विभिन्न अस्पतालों में एएनएम के 10709 एएनएम, स्टाफ नर्स-जीएनएम के 7903 पद और ट्यूटर (नर्सिंग) के 498 पदों पर नियुक्ति की अधियाचना तकनीकी सेवा आयोग के भेजी गयी है. साथ ही कीट संग्रहकर्ता (फाइलेरिया) के 53 रिक्त पदों पर नियुक्ति की अधियाचना भी आयोग के भेजी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन