Bihar: चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति उड़ायी, ग्रामीणों में दहशत

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Sep 2024 3:33 PM

विज्ञापन

Danapur: बेखौफ चोरों ने बीती रात एक साथ तीन घरों में चोरी की अंजाम दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

Danapur: बेखौफ चोरों ने बीती रात थाना क्षेत्र के बीबीगंज मैदा टोली में एक साथ तीन घरों में चोरी की अंजाम दिया गया है. चोरों ने आराम से मकान मालिक व दो किरायेदार के बंद घरो खंगाल दिया है. चोर ने नगदी समेत करीब 7 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया गया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इस संबंध में मकान मालिक के पुत्र अजय कुमार ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत किया है.चोरों ने मकान मालिक अजय कुमार , किरायेदार प्रमोद कुमार व प्रिंस कुमार के बंद घर के ताला तोड़कर घर में घुसकर चोरी का अंजाम दिया गया है. मकान मालिक अजय कुमार के घर से करीब 30 हजार रुपए व सोने – चांदी जेवरात की चोरी कर लिया है. किरायेदार प्रमोद कुमार 2 लाख दस हजार नगद और सोने व चांदी के के जेवरात की चोरी की. किरायेदार प्रिंस कुमार के घर से 5 हजार नगद समेत सोने व चांदी जेवरातों की चोरी की.

ग्रामीणों में दहशत

बताया जाता है कि तीनों घरों में ताला लगा था. प्रमोद ने बताया कि गुरुवार सुबह घर बंद कर अपने साला के पुत्र के सताईश में बिहारशरीफ गये थे. शुक्रवार को सुबह में पड़ोसी ने सूचना दी कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है. सूचना पर जब घर आया तो देखा कि कमरे के दरवाजे के ताला टूटा था और कमरे में सारा समान बिखरे पड़े हुआ था. चोरों ने सभी कमरों को खंगाला दिया है और चोरों ने नगदी 2 लाख 10 हजार और जेवरात समेत कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं. किरायेदार प्रिंस कुमार ने बताया कि पांच दिन पहले घर बंद कर अपने पैतृक गांव सिवान गया था. शुक्रवार को सुबह पड़ोसी ने सूचना दी कि कमरे के दरवाजे टूटा हुआ है. सूचना पर घर पहुंच तो देखा कि कमरे में सारा समान बिखरे पड़े हुआ था और 5 हजार रुपए समेत जेवरात चोरी कर ले गए हैं.जिस तरीके से चोरियां हो रही हैं। उससे ग्रामीणों में दहशत है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन किया जा रहा है और सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है, ताकि चोरों का पहचान किया जा सकेंगे.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन