रामकृष्णा नगर में बीएसएफ जवान की पत्नी ने की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
रामकृष्णा नगर में बीएसएफ जवान की पत्नी ने की आत्महत्या

रामकृष्णा नगर के ढेलवा बगीचा इलाके में सोमवार की सुबह बीएसएफ जवान की पत्नी खुशबू कुमारी ने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ. रामकृष्णा नगर के ढेलवा बगीचा इलाके में सोमवार की सुबह बीएसएफ जवान की पत्नी खुशबू कुमारी ने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. घटना के समय वह कमरे में अकेली थीं, तीनों बच्चे बगल के कमरे में सो रहे थे.अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे पालतू कुत्तों के भौंकने पर उनकी 15 वर्षीय बेटी की नींद खुली और जब उसने मां के कमरे में झांका तो वह फंदे से लटकी मिलीं. मां को पंखा से लटका और मरा हुआ देख बेटी जोर-जोर से रोने लगी.बेटी की चीख-पुकार सुनकर घर के अन्य दो छोटे बच्चे (8 और 10 साल) जाग गए.तीनों बच्चे रोते हुए बाहर निकले और आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू करवायी. खुशबू कुमारी के पति सुजीत कुमार बीएसएफ में कार्यरत हैं और दो दिन पहले ही ड्यूटी पर बाहर गये हैं. थानाध्यक्ष आशुतोष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mahesh Kumar

लेखक के बारे में

By Mahesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन