गरीबों की ‘वोटबंदी’ नहीं चलेगी आज से माले छेड़ेगा अभियान

Updated:
विज्ञापन
गरीबों की ‘वोटबंदी’ नहीं चलेगी आज से माले छेड़ेगा अभियान

भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा है कि बिहार चुनाव में हार से बौखलाई एनडीए सरकार चुनाव आयोग के जरिये गरीबों-वंचितों को वोट के अधिकार से वंचित करने की साजिश कर रही है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा है कि बिहार चुनाव में हार से बौखलाई एनडीए सरकार चुनाव आयोग के जरिये गरीबों-वंचितों को वोट के अधिकार से वंचित करने की साजिश कर रही है. माले सभी नागरिकों से आह्वान करती है कि वे एक जुलाई से पूरे राज्य में गांव-गांव में अभियान शुरू करें. इस तानाशाही फरमान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, जनसभाएं और जनांदोलन खड़े करें और अपने वोट और लोकतंत्र की रक्षा करें. यह ‘वोटबंदी’ ठीक उसी तरह की साजिश है,जैसे 2016 की ‘नोटबंदी’ थी. उन्होंने कहा है हाल ही में चुनाव आयोग ने निर्देश जारी किया है कि बिहार की मतदाता सूची को एक महीने के भीतर अपडेट किया जायेगा. इसके लिए राज्य के आठ करोड़ मतदाताओं से नागरिकता संबंधी दस्तावेज मांगे जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन