ग्राम कचहरी सचिवों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, चार अप्रैल को पटना में काउंसेलिंग

Updated:
विज्ञापन
ग्राम कचहरी सचिवों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, चार अप्रैल को पटना में काउंसेलिंग

पटना. बिहार में ग्राम कचहरी सचिव के 1583 रिक्त पदों पर नियोजन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है.

विज्ञापन

पटना. बिहार में ग्राम कचहरी सचिव के 1583 रिक्त पदों पर नियोजन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है. पंचायती राज विभाग के स्तर से की जा रही नियुक्ति में सबसे पहले पटना जिला के रिक्त ग्राम कचहरी सचिवों के पदों की काउंसेलिंग की जायेगी. पटना जिले की 65 ग्राम कचहरियों में सचिव पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग चार अप्रैल से आरंभ होगी. इसके बाद अन्य जिलों में भी चरणबद्ध तरीके से काउंसलिंग की जायेगी. इसकी सूचना विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अभ्यर्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर दी जायेगी. काउंसलिंग को सुचारु और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी और प्रोग्रामर्स को भी चार अप्रैल को पटना बुलाया गया है. इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वे नियोजन प्रक्रिया से भली-भांति अवगत हों और अपने-अपने जिलों में इसे सफलतापूर्वक लागू कर सकें. चयनित अभ्यर्थियों को सत्यापन पत्र, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, ऑनलाइन आवेदन की प्रति, अंकपत्र, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग में उपस्थित होना अनिवार्य होगा. ये सभी दस्तावेज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://ps.bihar.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन