सरकार का दमनकारी चेहरा उजागर : राजेश राम

Updated:
विज्ञापन
सरकार का दमनकारी चेहरा उजागर : राजेश राम

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने डबल इंजन वाली राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिहार में लाठी इंजन ने तानाशाही की सारी हदें पार कर दी हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने डबल इंजन वाली राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिहार में लाठी इंजन ने तानाशाही की सारी हदें पार कर दी हैं. जनता के जायज हकों की आवाज को लाठियों, पानी की बौछारों और चुप्पी से कुचला जा रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का सुशासन अब दमन और लाठीचार्ज का पर्याय बन चुका है. केंद्र की नरेंद्र मोदी का अमृतकाल बिहार में गुंडागर्दी और हिंसा का जहरीला काल बन गया है. उन्होंने कहा कि बिहार के युवा, छात्र, किसान, मजदूर और इमरजेंसी एंबुलेंस ड्राइवर अपनी मांगों रोजगार, शिक्षा, जमीन के अधिकार, बेहतर सेवाओं के लिए सड़कों पर हैं. लेकिन इसके जवाब में उनको लाठियां मिल रही हैं. बीपीएससी अभ्यर्थी, टीआरइ-3, टीआरइ-4, और एसटीइटी जैसी परीक्षाओं में पेपर लीक और डोमिसाइल पॉलिसी की मांग करने वालों को पुलिस की क्रूरता का सामना करना पड़ रहा है. भूमि सुधार विभाग के संविदा कर्मचारी और राशन डीलरों पर भी लाठीचार्ज हुआ. डायल 112 के पूर्व फौजी ड्राइवर जो बकाया वेतन मांग रहे हैं उनकी आवाज को भी दबाया जा रहा है. राजेश राम ने कहा कि बिहार अपराध की आग में झुलस रहा है. हाल के महीनों में 24 घंटे में नौ हत्याएं, 10 दिनों में सात मर्डर, और 72 घंटे में 10 से ज्यादा मौतें हुईं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन