नवविवाहिता शादी के एक माह बाद प्रेमी संग फरार

Updated:
विज्ञापन
नवविवाहिता शादी के एक माह बाद प्रेमी संग फरार

पुनपुन थाना स्थित एक गांव से एक नवविवाहिता शादी के एक माह बाद ससुराल से मायके आते ही अपने पूर्व प्रेमी संग फरार हो गयी.

विज्ञापन

मसौढ़ी . पुनपुन थाना स्थित एक गांव से एक नवविवाहिता शादी के एक माह बाद ससुराल से मायके आते ही अपने पूर्व प्रेमी संग फरार हो गयी. इस संबंध में विवाहिता के पिता ने गांव के सोनारू मांझी के पुत्र धीरज कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के मुताबिक, 18 वर्षीया युवती की शादी एक माह पूर्व हुई थी. शादी के बाद वह अपने ससुराल चली गयी. इधर पिछले सप्ताह वह अपने ससुराल से वापस मायके विदा होकर आयी. आरोप है कि बीते गुरुवार को वह घर से पुनपुन बाजार जाने की बात कह निकली और गायब हो गयी. पिता ने आरोप लगाया पता चला कि वह धीरज के साथ फरार हो गयी है. थानाध्यक्ष बेबी कुमारी ने बताया कि विवाहिता के पिता के मुताबिक वह अपने पूर्व प्रेमी धीरज के साथ फरार हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mahesh Kumar

लेखक के बारे में

By Mahesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन