डांसर को पैसा देने के विवाद में मारपीट, दूल्हे के चाचा की मौत
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 20 Apr 2025 12:35 AM
patna news: नौबतपुर. थाने के नरेंद्र रामपुर गांव में शुक्रवार की रात आयी बारात में नाच देखने के दौरान स्टेज पर डांसर को पैसा देने को लेकर विवाद हो गया.
नौबतपुर. थाने के नरेंद्र रामपुर गांव में शुक्रवार की रात आयी बारात में नाच देखने के दौरान स्टेज पर डांसर को पैसा देने को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद बाराती व सराती के बीच जमकर लाठी-डंडे चले ओर पथराव हुआ. इस दौरान पथराव में दूल्हे की चाचा की मौत हो गयी. हालांकि, पुलिस मौत के कारण हार्ट अटैक बता रहा है. जबकि दूल्हे समेत दो दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मृतक ललिट यादव (38 वर्ष) शाहपुर थाने के हनुमानगंज गांव का निवासी थे. वारदात के बाद भगदड़ मच गयी और गांव में चीख-पुकार मच गयी. बताया जाता है कि शुक्रवार की रात बारात शाहपुर थाने के हनुमानगंज गांव से नौबतपुर थाने के नरेंद्र रामपुर गांव में आयी थी. दरवाजे पर बारात भी लग गयी. हंसी-खुशी के बीच सराती ने बारातियों का स्वागत भी किया गया.
बाराती भोजन करके शमियाना में नाच देखने के लिए पहुंच गये. रात करीब एक बजे डांसर को रुपये देने के चक्कर में बाराती व सराती ताव में आ गये. इसके बाद सराती और बाराती भी रुपये उड़ाने लगे. आरोप है कि कुछ लड़कों ने शराब पी रखी थी. डांसर को रुपये देने के दौरान दो लोग आपस में उलझ गये. इसके बाद मारपीट शुरू हो गयी. देखते ही देखते शामियाना रणक्षेत्र बन गया. कुछ लोग बीच-बचाव के लिए आये तो वे भी इसमें पिटे गये. इससे भगदड़ मच गयी और आर्केस्ट्रा भी बंद हो गया ओर जमकर पथराव हुआ.डांसर के साथ नशे में झूम रहे थे बाराती और सराती
भीड़ में कुछ लोगों ने कहा कि नाच के दौरान बाराती व सराती पक्ष के कुछ युवक नशे में थे. फरमाइशी गाने पर डांसर को नचा रहे थे. इसी बीच डांसर को अपने पास बुलाने को लेकर होड़ मची रही. दोनों पक्ष इसी बात पर उलझ गये. शाममियाना में ही मारपीट शुरू हो गयी. जमकर कुर्सियां और ईंट-पत्थर चलने लगे. इसी पथराव में बाराती पक्ष के दूल्हे बिट्टू के चाचा ललित यादव की मौत हो गयी. दूल्हे समेत करीब दो दर्जन दोनों तरफ से लोग घायल हो गये. रात में सूचना पर पहुंची डायल 112 और नौबतपुर पुलिस ने मामले की छानबीन की. नौबतपुर थानेदार ने कहा कि शादी हो गयी है, मौत का कारण हार्ट अटैक है. परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये शव को दाह संस्कार कर दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










