मेधावी महिलाओं को और सशक्त बनाना लक्ष्य : सचिव

Updated:
विज्ञापन
मेधावी महिलाओं को और सशक्त बनाना लक्ष्य : सचिव

समाज कल्याण विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बिहार सरकार द्वारा संचालित सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत बीपीएससी की 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा में सफल महिला अभ्यर्थियों को एकमुश्त 50 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है.

विज्ञापन

बीपीएससी 70वीं परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों के बीच 6.70 करोड़ की राशि का हुआ वितरण संवाददाता, पटना समाज कल्याण विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बिहार सरकार द्वारा संचालित सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत बीपीएससी की 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा में सफल महिला अभ्यर्थियों को एकमुश्त 50 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है. अब तक इस योजना का लाभ कुल 2,955 महिला अभ्यर्थियों को प्रदान किया जा चुका है, जिनमें से इस साल 1,340 अभ्यर्थियों को 50,000 की दर से छह करोड़ सत्तर लाख रुपये का भुगतान किया गया है. वहीं, 102 महिलाओं को यूपीएससी उत्तीर्ण होने पर 1,00,000 की दर से 1,02,00,000 राशि का भुगतान किया जा चुका है. विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी ने कहा कि राज्य के सभी प्रतिभाशाली एवं मेधावी महिलाओं को और सशक्त बनाना है. सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना इसी दिशा में एक सशक्त प्रयास है. इस वर्ष बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त होना यह दर्शाता है कि योजना जन-सरोकार से जुड़ी हुई है. उन्होंने कहा हमारा यह सतत प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थी इस योजना से लाभान्वित हो सकें. लंबित और अपात्र आवेदन की स्थिति : 423 आवेदन ऐसे पाये गये, जिनमें आवश्यक दस्तावेज अपूर्ण हैं. ऐसे अभ्यर्थियों को दिनांक 20 मई तक दस्तावेज अपलोड करने के लिए अवसर प्रदान किया गया था. उनके आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन