Patna News : भोजन के बाद एक परिवार के चार की हालत बिगड़ी, मां-बेटी की मौत

Updated at : 06 Mar 2025 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
Patna News : भोजन के बाद एक परिवार के चार की हालत बिगड़ी, मां-बेटी की मौत

मनेर थाना क्षेत्र के जीवराखन टोला की टाटा कॉलोनी में खाना खाने के बाद एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मनेर : मनेर थाना क्षेत्र के जीवराखन टोला की टाटा कॉलोनी में रात का खाना खाने के बाद एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है. इस घटना के बाद टाटा कॉलोनी में लोग अज्ञात बीमारी की आशंका से दशहत में हैं. बताया जाता है कि गोरैया स्थान के जीवराखन टोला की टाटा कॉलोनी निवासी शंकर भगत उर्फ शंकर राय की पत्नी सुनीता देवी ने मंगलवार की चार बच्चों के साथ खाना खाया था. भोजन करने के थोड़ी ही देर बाद ही चारों की तबीयत बिगड़ने लगी. उनकी हालत खराब होता देख कर आसपास के लोगों ने बिहटा में रिक्शा चलाने वाले शंकर भगत को इसकी सूचना दी. इसके बाद आनन-फानन में चारों को बिहटा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर वहां से सभी को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया गया.

बड़ी बेटी व बेटे की स्थिति गंभीर

पीएमसीएच जाने के क्रम में रास्ते में ही आठ वर्षीया बच्ची सरस्वती कुमारी की मौत हो गयी. वही, पीएमसीएच में इलाज के दौरान बुधवार को सुनीता ने दम तोड़ दिया. परिजनों ने महिला और बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं कराया. इसके कारण यह पता नहीं चल सका कि दोनों की मौत कैसे हुई. वहीं, सुनीता की बड़ी बेटी 13 वर्षीया लक्ष्मी कुमारी और 17 वर्षीय बेटा नीरज कुमार का इलाज स्थानीय निजी क्लीनिक में चल रहा है. हालांकि, लक्ष्मी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है.

थानेदार को घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं

इस सबंध में मनेर थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इस घटना की कोई सूचना नहीं है. सुनीता के पति शंकर भगत ने भी कहा कि उन्होंने पुलिस को इस घटना की कोई सूचना नहीं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन