ePaper

लोहरवा घाट से महिला, तो सीढ़ी घाट से युवक का मिला शव

Updated at : 19 Apr 2025 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
लोहरवा घाट से महिला, तो सीढ़ी घाट से युवक का मिला शव

आलमगंज थाना के लोहरवा घाट पर शनिवार को लगभग 50 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश गंगा तट पर से पुलिस ने बरमाद किया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पटना सिटी.आलमगंज थाना के लोहरवा घाट पर शनिवार को लगभग 50 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश गंगा तट पर से पुलिस ने बरमाद किया है. महिला का शरीर फूला हुआ था . शरीर पर जलीय जीव जंतु काटने के जख्म थे. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि ऐसा लगता है कि लाश पानी में बह कर लोहरवा घाट पर आकर लग गया. नागरिकों की ओर से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए नालंदाच मेडिकल कॉलेज भेजा है. महिला के शरीर पर साड़ी थी. शव की शिनाख्त होने तक 72 घंटे सुरक्षित रखा जायेगा. वहीं खाजेकला थाना पुलिस ने सीढी घाट ग॔ंगा तट से एक युवक का शव बरामद किया है. खाजेकलां थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने सीढी घाट से एक युवक का शव बरामद किया है. पहचान नहीं हो सकी है. मृतक के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला है,जिससे उसकी पहचान हो सके. शव को पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस एनएमसी में 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा. प्रतीत होता है कि शव गंगा में बहते हुए तट पर लगा है. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन