ePaper

तेजस्वी की पत्नी राजश्री का नाम ड्राफ्ट वोटरलिस्ट में

Updated at : 02 Aug 2025 1:55 AM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी की पत्नी राजश्री का नाम ड्राफ्ट वोटरलिस्ट में

विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की पत्नी राजश्री का ड्राफ्ट वोटरलिस्ट में नाम प्रकाशित किया गया है.

विज्ञापन

बिहार पशु विज्ञान विवि के बूथ पर करेंगी मतदान शशिभूषण कुंवर,पटना विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की पत्नी राजश्री का ड्राफ्ट वोटरलिस्ट में नाम प्रकाशित किया गया है. अब वह बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार पशु विज्ञान विश्व विद्यालय के पुस्तकालय भवन में स्थापित बूथ में मतदान करेंगी. बिहार विधानसभा की शुक्रवार को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. इसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित अन्य सदस्यों का बूथ एक ही स्थान पर दिखाया गया है. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के दीघा विधानसभा क्षेत्र में राजश्री का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया गया है. मतदाता सूची में उनका क्रमांक संख्या 445 हैं. वोटरलिस्ट में राजश्री का मकान संख्या 208 बताया गया है. इस बूथ पर उनके अलावा राबड़ी देवी का नाम क्रमांक संख्या 508 पर दर्ज किया गया है. राबड़ी देवी का मकान संख्या 13 बताया गया है. इसके अलावा लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती का नाम भी इसी बूथ पर दर्ज कराया गया है. ड्राफ्ट लिस्ट में उनका क्रमांक संख्या 519 है ,जबकि उनका मकान संख्या 24 दर्ज है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य भी इसी बूथ पर मतदान करेंगी. उनका क्रम संख्या 478 है, जबकि उनका पता 10 नंबर दिया गया है. लालू प्रसाद परिवार में उनके सबसे बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव का नाम भी बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के पुस्तालय में स्थापित बूथ पर दर्ज किया गया है. वोटरलिस्ट में उनका क्रम 82 पर दर्ज है. उनका मकान संख्या -8 दर्ज किया गया है. अब लालू प्रसाद परिवार के ये सभी सदस्य इसी बूथ पर विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन