Tejashwi Yadav: 25 जनवरी को तेजस्वी यादव को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, लालू प्रसाद खुद कर सकते हैं घोषणा

Updated:
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav: बिहार की सियासत में 25 जनवरी का दिन बेहद खास माना जा रहा है. इस दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. उनके पिता लालू प्रसाद खुद ही बड़ी घोषणा कर सकते हैं. ऐसे में पार्टी के पूरे संगठन में बदलाव की संभावना जताई जा रही है.

विज्ञापन

Tejashwi Yadav: बिहार में राजनीतिक हलचल एक बार फिर तेज हो सकती है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को राजद का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है. माना जा रहा है कि अगर कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ, तो 25 जनवरी को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इसकी घोषणा की जा सकती है. राजद के इस राष्ट्रीय आयोजन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद खुद ही ये घोषणा कर सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

लेकिन इसे लेकर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जानकारों की माने तो, इससे पार्टी के पूरे संगठन में बदलाव लाने की कोशिश की जायेगी. राजद में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की जवाबदेही राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लिया जाता है. इसलिए कार्यकारिणी की बैठक में इससे जुड़ा इन्फॉर्मल प्रोपोजल लाया जा सकता है. लेकिन इसकी मंजूरी की घोषणा का अधिकार सिर्फ राष्ट्रीय अध्यक्ष को ही है.

विधानसभा चुनाव में बड़े वोट के अंतर से हुई थी हार

विधानसभा चुनाव की बात करें तो, महागठबंधन को बड़े वोट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था. इतना ही नहीं, तेजस्वी यादव और उनके पार्टी के नेताओं के फैसले पर सवाल भी उठाए गए थे. ऐसे में तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का प्रोपोजल आया है. लेकिन 25 जनवरी को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आरजेडी क्या फैसला लेती है, यह देखने वाली बात होगी.

कांग्रेस ने सभी 6 विधायकों को बुलाया दिल्ली

कांग्रेस की बात करें तो, वह भी एक्शन मोड में आ गई है. पार्टी के 6 विधायकों को दिल्ली से बुलावा आया है. 23 जनवरी को दिल्ली में कांग्रेस की बैठक होगी. इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मौजूद रहेंगे. इस बैठक को लेकर संभावना जताई जा रही है कि पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा हो सकती है. इसके साथ ही विधायक दल के नेता चुने जा सकते हैं.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: नीट छात्रा मौत मामले में मिला सबसे बड़ा सुराग, SIT के हाथ लगी पर्सनल डायरी, किसे की थी आखिरी कॉल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन