ePaper

तेजस्वी को अपराध पर बोलने का हक नहीं : जदयू

Updated at : 10 Jul 2025 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी को अपराध पर बोलने का हक नहीं : जदयू

जदयू के मुख्य प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ निहोरा प्रसाद यादव और मीडिया पैनलिस्ट पूजा पैट्रिक ने कहा है कि गोपाल खेमका कांड के आरोपियों का पुलिस ने पता सहित खुलासा कर दिया है.

विज्ञापन

पटना. जदयू के मुख्य प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ निहोरा प्रसाद यादव और मीडिया पैनलिस्ट पूजा पैट्रिक ने कहा है कि गोपाल खेमका कांड के आरोपियों का पुलिस ने पता सहित खुलासा कर दिया है. ऐसे में तेजस्वी यादव उनसे मिलने कब जायेंगे? पार्टी प्रवक्ताओं ने प्रेसवार्ता के दौरान उनकी ही पार्टी के सुभाष यादव, जो बेऊर जेल में बंद हैं उनका हथकड़ी लगा हुआ पोस्टर जारी करते हुए कहा कि इनके नामांकन में तेजस्वी यादव जाते हैं. ऐसे में नेता प्रतिपक्ष को अपराध के खिलाफ बोलने की पात्रता नहीं है. जदयू नेताओं ने कहा कि गुंजन खेमका हत्याकांड में तेजस्वी यादव का दावा था कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआइआर दर्ज हुई, जिसके आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और चार्जशीट दायर किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन