Video: बांसुरी बजाते तेजप्रताप यादव, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जारी हुआ वीडियो देखिए

Video: लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव का एक वीडियो जारी हुआ है जिसमें तेजप्रताप यादव बांसुरी की मधुर धुन बजाते हुए दिख रहे हैं. टीम तेजप्रताप की आइडी से यह वीडियो जारी किया गया है.
Tej Pratap Yadav: श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2025 के दिन टीम तेजप्रताप यादव के सोशल मीडिया हैंडल ने एक वीडियो जारी किया है. जिसमें राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव बांसुरी बजाते हुए दिख रहे हैं. तेजप्रताप यादव की श्रीकृष्ण के प्रति आस्था जगजाहिर है. तेजप्रताप यादव इन दिनों पार्टी राजद और परिवार से अलग-थलग किए गए हैं. तेजप्रताप अब बिहार चुनाव की तैयारी में भी जुट चुके हैं. इसबार राजद से अलग होकर वो चुनावी मैदान में उतर रहे हैं.
आज कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर माननीय नेता श्री तेज प्रताप जी के द्वारा बांसुरी की मधुर आवाज कानों को मंत्रमुग्ध कर देती है।
— Team Tej Pratap Yadav (@Team_tejpratap) August 16, 2025
मानो साक्षात् भगवान श्री कृष्ण कहीं एकांत में बैठकर बांसुरी बजा रहे हों।
जय श्री कृष्णा!#TejPratapYadav #krishnajanmashtami pic.twitter.com/JTnx12y1im
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Thakurshaktilochan Sandilya
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए