Video: जब तेजप्रताप यादव सरकारी स्कूल पहुंचे, जय हिंद बोलकर सैल्यूट करने लगे बच्चे, देखिए वीडियो
Published by : ThakurShaktilochan Sandilya Updated At : 31 Aug 2025 5:04 PM

Video: लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव जब एक सरकारी स्कूल पहुंचे तो बच्चे बेहद उत्साहित हुए. तेजप्रताप यादव ने बच्चों से उनका लक्ष्य पूछा. फौजी की तरह सैल्यूट करने कहा तो बच्चों ने फौरन सलामी मारकर दिखाया.
राजद पार्टी और परिवार से बाहर किए गए तेजप्रताप यादव इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी कर रहे हैं. तेजप्रताप यादव इन दिनों विधानसभाओं में जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं. जनसंवाद यात्रा के दौरान जब घोसी विधानसभा में लालू यादव के बड़े बेटे पहुंचे तो एक सरकारी स्कूल में बच्चों से उन्होंने मुलाकात की. इसका वीडियो सामने आया है. जब तेजप्रताप यादव ने बच्चों से पूछा कि वो क्या बनना चाहते हैं तो किसी ने पुलिस तो किसी ने फौजी बनने की बात कही. तेजप्रताप यादव ने कहा फौजी सैल्यूट करते हैं. तो बच्चों ने फौरन सैल्यूट करके भी उन्हें दिखाया.
माननीय नेता श्री तेज प्रताप यादव जी कल जब घोसी विधानसभा में अपने जन संवाद यात्रा के लिए निकले तब रास्ते में रुककर एक स्कूल के पास गए और बच्चों से मुलाक़ात किए।
— Team Tej Pratap Yadav (@Team_tejpratap) August 31, 2025
मुलाकात के दौरान बच्चों के साथ नेता जी की ख़ुशी देखते बनती है।#tejpratapyadav #teamtejpratapyadav#bihar pic.twitter.com/8RCZvEJPfO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए