मां दुर्गा की भक्ति में डूबे तेज प्रताप यादव, मां राबड़ी देवी के साथ किया कलश स्थापन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2022 11:29 AM
दुर्गा पूजा को लेकर जगह-जगह कलश स्थापना की जा रही है. राजद प्रमुख लालू प्रसाद के आवास पर भी आज कलश स्थापना की गयी. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी इस मौके पर मौजूद रहे.
पटना. दुर्गा पूजा को लेकर जगह-जगह कलश स्थापना की जा रही है. राजद प्रमुख लालू प्रसाद के आवास पर भी आज कलश स्थापना की गयी. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी इस मौके पर मौजूद रहे. तेज प्रताप यादव लाल वस्त्र पहन कर पूजा स्थल पर मां का हाथ बंटाते दिखे. लालू-राबड़ी आवास से कलश स्थापना पूजा की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं.
बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा के अवसर पर लालू के लाल और बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप जी भक्ति भाव में डूब जाते हैं. इसबार भी वो मां दुर्गा के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैसे राबड़ी देवी और तेजप्रताप अपने आवास पर मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर रहे हैं. बताते चलें कि आज नवरात्र का पहला दिन है. आज मां के शैलपुत्री रूप की पूजा हो रही है.
सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए तेज प्रताप यादव ने लिखा है कि नवरात्र की आप सभी लोगो को हार्दिक शुभकामनाएं. मैं और मेरी माँ बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जी ने बिहार और देश की जनता के लिए प्राथना किया देश और बिहार विकास करे. जय माता दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










