'तेज प्रताप बहुत क्यूट हैं', अक्षरा सिंह ने खूब की तारीफ, ज्योति सिंह के सपोर्ट में क्या बोलीं?

अक्षरा सिंह, भोजपुरी एक्ट्रेस
Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने तेज प्रताप यादव की जमकर तारीफ की. एक्ट्रेस ने राजपाल यादव की मदद करने पर तेज प्रताप को धन्यवाद कहा. इसके साथ ही उन्होंने पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के सपोर्ट में अपनी बात कही.
Akshara Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की अदाकारा अक्षरा सिंह ने लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की खूब तारीफ की. मीडिया से बात करते हुए अक्षरा सिंह ने कहा, तेज प्रताप यादव बहुत प्यारे इंसान हैं. वे बहुत क्यूट हैं. वे बहुत अच्छे इंसान हैं. दरअसल, तेज प्रताप यादव ने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मदद की थी. इस पर अक्षरा सिंह ने तेज प्रताप की तारीफ करते हुए धन्यवाद कहा.
तेज प्रताप को लेकर अक्षरा ने और क्या कहा?
अक्षरा सिंह ने यह भी कहा, तेज प्रताप जी ने अगर ये पहल की है तो बिहार के जो बाकी के लोग हैं वे भी देख रहे होंगे. वो सब भी अपने-अपने स्तर से मदद करें तो शायद राजपाल जी हमारे बीच होंगे. इस तरह से अक्षरा सिंह ने बिहार के बाकी लोगों से भी मदद की अपील की.
तेज प्रताप ने क्या किया था ऐलान?
मशहूर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी मुश्किलों में घिरे हैं. साल 2026 की शुरुआत में एक पुराने चेक बाउंस मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा है. इसके बाद उनके परिवार की मदद के लिए फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति के कई बड़े चेहरे इस घड़ी में परिवार का सहारा बन रहे हैं.
ऐसे में जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा था कि इस कठिन समय में वे और उनकी पार्टी परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. तेज प्रताप ने मानवीय आधार पर जेजेडी परिवार की ओर से 11 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है.
ज्योति सिंह का सपोर्ट कर क्या बोलीं अक्षरा?
इसके अलावा भी मीडिया के कई सवालों का जवाब अक्षरा सिंह ने दिया. अक्षरा ने पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक के मामले में भी रिएक्शन दिया. अक्षरा सिंह ने ज्योति सिंह की तरफ से 10 करोड़ एलिमनी की मांग करने पर अपनी बात रखी. अक्षरा सिंह ने कहा, यदि आपने शादी की है. शादी करके आप किसी को लेकर आए हैं तो आपका दायित्व भी बनता है. एक महिला का अधिकार है कि वो अपनी एलिमनी ले. मुझे लगता है कि जो उन्होंने(ज्योति सिंह) झेला है, उसके बाद 100 करोड़ भी कम पड़ जाएंगे.
Also Read: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का 50 प्रतिशत टारगेट पूरा, किन-किन जिलों में हुआ बेहतर काम?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




