तेज प्रताप और ऐश्वर्या के तलाक मामले में अनुष्का की इंट्री, पटना सिविल कोर्ट सुनवाई आज

Tej-pratap-yadav-anushka-yadav
Tej Pratap Divorce Case: तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद अब केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बन चुका है. जानकारों का मानना है कि गुरुवार को होने वाली सुनवाई इस मामले के भविष्य की दिशा तय कर सकती है.
Tej Pratap Divorce Case: पटना. तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद में एक बार फिर कानूनी मोड़ आने वाला है. दोनों के बीच तलाक और घरेलू हिंसा के मामलों को लेकर गुरुवार 29 मई को पटना के सिविल कोर्ट में अहम सुनवाई होगी. गुरुवार को होने वाली सुनवाई में तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय दोनों पक्षों के वकील कोर्ट में अपने-अपने मुवक्किल का पक्ष रखेंगे. इस दौरान अदालत के समक्ष तलाक की याचिका, घरेलू हिंसा के आरोप, और आपसी सहमति या असहमति के बिंदुओं पर बहस होने की संभावना है.
अनुष्का की इंट्री से मामला उलझा
अनुष्का यादव से तेजप्रताप यादव के 12 साल पुराने ‘रिश्ते’ ने मामले को फिर से सार्वजनिक कर दिया है. यह मामला एक बार फिर मीडिया की सुर्खियों में आ गया. मामला सामने आने के बाद ऐश्वर्या राय के आरोपों ने इसे और गंभीर बना दिया है. उनके वकीलों का कहना है कि वे इसे कोर्ट में एक अहम बिंदु के तौर पर पेश करेंगे. तेज प्रताप यादव ने पहले ही पारिवारिक अदालत में तलाक की याचिका दायर कर रखी है, वहीं, ऐश्वर्या राय ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.
दो राजनीतिक परिवारों के बीच विवाद
तेज प्रताप यादव राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं, जबकि ऐश्वर्या राय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती और जदयू नेता चंद्रिका राय की बेटी हैं. ऐसे में यह मामला महज पारिवारिक नहीं, बल्कि दो बड़े राजनीतिक परिवारों के बीच तनाव का प्रतीक भी बन चुका है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में हर छोटी-बड़ी बात पर मीडिया की नजर है. सामाजिक और राजनीतिक दोनों ही स्तर पर इस मुकदमे की गूंज सुनाई दे रही है.
Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




