मकर संक्रांति से पहले लालू आवास पहुंचे तेज प्रताप, माता-पिता और तेजस्वी को दिया दही-चूड़ा भोज का न्योता
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 13 Jan 2026 8:49 PM
तेज प्रताप पहुंचे लालू आवास, लालू-राबड़ी और तेजस्वी को दिया न्योता
Tej Pratap Yadav: मकर संक्रांति से पहले तेज प्रताप यादव लालू आवास पहुंचे. उन्होंने पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी और भाई तेजस्वी यादव को अपने यहां होने वाले भोज का निमंत्रण दिया.
Tej Pratap Yadav: मकर संक्रांति से पहले लालू परिवार में हलचल देखने को मिली. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव मंगलवार को लालू आवास पहुंचे. यहां उन्होंने पूरे परिवार से मुलाकात की और कल होने वाले अपने दही-चूड़ा भोज का न्योता दिया.
लालू आवास पहुंचते ही तेज प्रताप यादव ने सबसे पहले अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की. उन्होंने उन्हें अपने आवास पर मकर संक्रांति के भोज में आने का आमंत्रण दिया. तेज प्रताप ने पिता से आग्रह किया कि वे कल उनके यहां जरूर पधारें.
तेजस्वी यादव को भी दिया दही-चूड़ा भोज का न्योता
इसके बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी मां राबड़ी देवी से भी मुलाकात की. उन्हें भी दही-चूड़ा भोज का न्योता दिया. साथ ही नेता प्रतिपक्ष और अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को भी कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया.
तेज प्रताप ने अपनी भतीजी को गोद में लिया
लालू आवास में पारिवारिक माहौल भी देखने को मिला. तेज प्रताप यादव ने अपनी भतीजी कात्यायनी को गोद में लिया और कुछ देर तक उसके साथ खेलते नजर आए. इससे पहले 1 जनवरी को तेज प्रताप यादव राबड़ी देवी के बर्थडे पर उनके आवास पहुंचे थे. केक कटवाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी.
तेज प्रताप ने X पर फोटो शेयर कर क्या लिखा?
तेज प्रताप ने X पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ‘आज अपने पिताजी आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी, माता जी आदरणीय श्रीमती राबड़ी देवी जी से 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचकर मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया. अपने छोटे भाई और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी से भी भेंट मुलाकात की. 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले “ऐतिहासिक दही-चूड़ा भोज” कार्यक्रम हेतु निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया. साथ ही आज अपनी प्यारी भतीजी कात्यायनी को गोद में खिलाने का अद्भुत पल भी प्राप्त हुआ.
सात महीने बाद तेजस्वी से हुई मुलाकात
कुछ दिन पहले दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव आमने-सामने आए थे. उस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच दूरी साफ नजर आई थी. इसके बाद उनके रिश्तों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई थीं. अब करीब सात महीने बाद दोनों भाइयों की फिर मुलाकात हुई है. इसे खास माना जा रहा है.
विजय सिन्हा के यहां भी गए थे तेज प्रताप यादव
आज विजय सिन्हा के यहां दही-चूड़ा भोज में तेज प्रताप भी शिरकत किए थे. जहां एनडीए में शामिल होने पर पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा. इस पर उन्होंने कहा कि समय आने पर सब साफ हो जाएगा. उसके पहले एनडीए के कई नेताओं ने उन्हें गठबंधन में शामिल होने का ऑफर दिया था.
Also Read: NDA में जाएंगे तेजप्रताप यादव? विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में बोले- समय पर सब साफ हो जाएगा…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










