कैंपस : सक्षमता परीक्षा में पास शिक्षकों ने की जल्द पोस्टिंग की मांग

सक्षमता परीक्षा (प्रथम) पास शिक्षकों ने विभाग के अपर मुख्य सचिव से अपील की है कि उनकी पोस्टिंग जल्द-से-जल्द विद्यालयों में की जाये
संवाददाता, पटना सक्षमता परीक्षा (प्रथम) पास शिक्षकों ने विभाग के अपर मुख्य सचिव से अपील की है कि उनकी पोस्टिंग जल्द-से-जल्द विद्यालयों में की जाये. बिहार शिक्षक मंच के द्वारा बताया गया कि शिक्षा विभाग के आदेशानुसार हमलोग सक्षमता (प्रथम) की परीक्षा में शामिल हुए, जो फरवरी-मार्च माह में आयोजित हुई और जिसका रिजल्ट प्रकाशन मार्च माह के ही अंत में कर दिया गया. वर्षों बाद राज्यकर्मी का टैग और अपने जिला में कार्य करने का अवसर मिलेगा. हजारों महिला और दिव्यांग शिक्षक वर्षों से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे थे. सक्षमता परीक्षा पास लोगों की काउंसेलिंग और पोस्टिंग में देरी होने से और अब तक इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा कोई निर्णय नहीं लिये जाने से समस्त शिक्षक हताश और निराश हैं. शिक्षकों ने नये एसीएस एस सिद्धार्थ से उम्मीद जतायी है कि शीघ्र ही सक्षमता पास शिक्षकों का इंतजार खत्म करते हुए उनकी काउंसेलिंग और पोस्टिंग यथाशीघ्र करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




