पटना की 15 वर्षीय तनिष्का बनीं मिस टीन अर्थ इंडिया

Updated at : 22 Apr 2024 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
पटना की 15 वर्षीय तनिष्का बनीं मिस टीन अर्थ इंडिया

पटना की रहने वाली 15 वर्षीय तनिष्का शर्मा हाल ही जयपुर में आयोजित ब्यूटी पेजेंट मिस टीन दीवा 2024 में मिस टीन अर्थ इंडिया का खिताब जीता है. तनिष्का के पिता डॉ विकास शर्मा पशु चिकित्सक हैं और मां नीतू शर्मा इंजीनियर. तनिष्का ने अपनी पढ़ाई संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से की है और फैशन डिजाइनर बनना चाहती हैं.

विज्ञापन

पटना. पटना की रहने वाली 15 वर्षीय तनिष्का शर्मा हाल ही जयपुर में आयोजित ब्यूटी पेजेंट मिस टीन दीवा 2024 में मिस टीन अर्थ इंडिया का खिताब जीता है. तनिष्का के पिता डॉ विकास शर्मा पशु चिकित्सक हैं और मां नीतू शर्मा इंजीनियर. तनिष्का ने अपनी पढ़ाई संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से की है और फैशन डिजाइनर बनना चाहती हैं. वे बताती हैं कि उन्होंने प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व किया है. जयपुर में ब्यूटी पेजेंट मिस टीन दीवा 2024 का आयोजन हुआ था, जिसमें 13 से 19 वर्ष की उम्र की 29 टीन्स ने हिस्सा लिया था.

इस दौरान ओपनिंग डांस, स्वीमवियर राउंड, ईवनिंग गाउन राउंड का आयोजन किया गया. साथ ही टाइटल राउंड का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को अलग-अलग सैश पहनाकर सम्मानित किया गया. तनिष्का बताती हैं कि इस पेजेंट में भाग लेने की वजह खुद को शारीरिक और मानसिक दोनों तौर पर बेहतर बनाने की कोशिश थी. खिताब जीतने के बाद वे तनिष्का ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उनका वजन 86 किलो हो गया था, इसे कम करने में सात महीने का वक्त लगा. 21 किलो वजन घटाने के बाद एहसास हुआ कि देश में हर दूसरी लड़की इस की तरह से समस्या से पीड़ित है. उनके अंदर आत्मविश्वास दिलाने के लिए मैंने इस पेजेंट में भाग लिया है. अभी मैं इंटरनेशनल मिस टीन अर्थ दीवा की तैयारी कर रही हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन