आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए लगेगा झूला

Updated at : 06 Oct 2024 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए लगेगा झूला

- प्ले स्कूल की तर्ज पर केंद्र होंगे विकसित- समाज कल्याण विभाग ने लिया निर्णय, चरणबद्ध तरीके से होगा काम

विज्ञापन

– प्ले स्कूल की तर्ज पर केंद्र होंगे विकसित – समाज कल्याण विभाग ने लिया निर्णय, चरणबद्ध तरीके से होगा काम संवाददाता, पटना राज्यभर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए झूला लगाने का निर्णय लिया गया है. समाज कल्याण विभाग ने इस निर्णय के बाद जिलों को चरणबद्ध तरीके से काम करने का निर्देश दिया है, ताकि बच्चे पोषाहार के साथ खेलकूद के दौरान झूला का मजा ले सकें. हाल के दिनों में सभी केंद्रों को प्ले स्कूल के तर्ज पर विकसित करने का निर्णय लिया गया है. इसी कड़ी में झूला लगाने की प्रक्रिया पर मुहर लगी है. चरणबद्ध तरीके से लगेगा झूला, रंग-रोहन भी किया जायेगा राज्यभर में वर्तमान में एक लाख 12 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र है, जहां तीन से छह साल के बच्चे पोषाहार व प्राथमिक शिक्षा के लिए आते हैं. प्रत्येक केंद्र पर 40 बच्चे रहते है. इन बच्चों को पोषाहार के साथ प्राथमिक शिक्षा के लिए उन सभी केंद्रों को प्रथम चरण में रंग-रोहन किया जायेगा, जिसका अपना भवन होगा या स्कूल में जिस केंद्र का संचालन हो रहा होगा. इन सभी केंद्रों पर सबसे पहले काम होगा. रंग-रोहन के दौरान दीवारों पर भी हिंदी व अंग्रेजी के शब्द, फल, सब्जी की तस्वीरें रहेंगी. जिसे देख कर बच्चे खुद से कुछ सीख पायेंगे. शुद्ध पानी और शौचालय की होगी व्यवस्था सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर हर घर नल का जल योजना के माध्यम से शुद्ध पानी पहुंचाया जा रहा है. वहीं, बच्चों को चाल्ड टायलेट मिलेगा. इसको लेकर विभागीय स्तर पर तेजी से काम हो रहा है. विभाग के मुताबिक लगभग केंद्रों में पानी पहुंचाने का काम पूरा कर लिया गया है, जहां अभी तक पानी नहीं पहुंच पाया है. उन केंद्रों भी जल्द पानी पहुंच जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन