लालू यादव और नीतीश कुमार से भी गरीब हैं सुशील मोदी, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं बीजेपी सांसद

Sushil kumar modi rajya sabha, lalu yadav and nitish kumar property : सुशील मोदी ने अपनी संपत्ति करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये बताई है. वहीं लालू यादव की संपत्ति करीब 3 करोड़ की है और सीएम नीतीश कुमार कि संपत्ति करीब 1 करोड़ 70 लाख की है.
Bihar News : बिहार में राज्यसभा की एक सीटों के लिए हुए चुनाव में सुशील कुमार मोदी ने जीत लिया है. सुशील मोदी चुनाव में निर्विरोध चुने गए हैं. बता दें कि यह सीट लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान के निधन से खाली हुआ था, जिसपर बीजेपी ने अपना कैंडिडेट उतारा. सुशील मोदी जेपी आंदोलन से निकले नेता हैं. इस बार चुनाव में सुशील मोदी (Sushil Kumar Modi) ने अपनी संपत्ति करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये बताई है. वहीं लालू यादव की संपत्ति (Lalu Yadav Property) करीब 3 करोड़ की है और सीएम नीतीश कुमार कि संपत्ति करीब 1 करोड़ 70 लाख की है.
माई नेता वेबसाइट के अनुसार सुशील मोदी ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास करीब 1 करोड़ 40 लाख की संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास उनसे अधिक संपत्ति है. वहीं लालू यादव की बात करें तो 2009 लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे के मुताबिल लालू यादव के पास करीब 3 करोड़ की संपत्ति है.
नीतीश के पास है इतनी संपत्ति– बिहार के सीएम नीतीश कुमार के पास करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपये की प्रॉपर्टी है. लालू के बेटे तेजप्रताप यादव के पास 1 करोड़ 60 लाख की संपत्ति है. वहीं दूसरे बेटे तेजस्वी यादव के पास लगभग 5 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है.
लालू-नीतीश और सुशील मोदी जेपी आंदोलन के नेता- बिहार में लालू यादव, नीतीश कुमार और सुशील मोदी तीनों ही जेपी आंदोलन के नेता हैं. लालू यादव चस समय पटना यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ अध्यक्ष थे, वहीं सुशील मोदी सेक्रेटरी थे.
Also Read: Bihar News: JDU MLC बलियावी को फोन पर धमकी, BJP-RSS के लोगों के साथ उठना बैठना बंद करो नहीं तो..
Posted By: Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




