परीक्षा फॉर्म भरने जा रहे छात्र की ट्रक से कुचलकर मौत

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नगहर मोड़ के समीप शनिवार को ट्रक से कुचल कर बाइक सवार युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बिक्रम. थाना क्षेत्र के नगहर मोड़ के समीप शनिवार को ट्रक से कुचल कर बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान रानीतालब थाना अंतर्गत लथार गांव निवासी उमेश पासवान के पुत्र मंतोष कुमार 19 वर्षीय के रूप में की गयी है. वहीं गंभीर रूप से जख्मी विवेक कुमार को अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सों ने प्राथमिक के बाद पटना रेफर कर दिया. डॉक्टर ने बताया कि जख्मी का दाहिना हाथ टूट गया है. मृतक के परिजनों ने बताया कि मंतोष परीक्षा का फॉर्म भरने बाइक से जा रहा था कि इसी बीच नगहर मोड़ के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दो घंटे के लिए सड़क जाम कर दिया. साथ ही नगहर मोड़ के पास गोलंबर बनाये जाने की मांग की है. बिक्रम पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटाया. बिक्रम थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि ट्रक को पकड़ लिया गया है जबकि चालक फरार हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन