छापेमारी करने गयी पुलिस पर पथराव, एक पकड़ाया

Updated:
विज्ञापन
छापेमारी करने गयी पुलिस पर पथराव, एक पकड़ाया

patna news: पटना सिटी. दीदारगंज थाना के कसारा गांव में छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर महिलाओं ने पथराव कर दिया.

विज्ञापन

पटना सिटी. दीदारगंज थाना के कसारा गांव में छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर महिलाओं ने पथराव कर दिया. पथराव में पुलिस का वाहन मामूली तौर पर क्षतिग्रस्त हो गये. इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है. दीदारगंज थाना पुलिस ने बताया कि सअनि कृष्णा राय पुलिस बल के साथ कसारा स्थित पूर्व कांड में आरोपित सोहन, मोहन, मुरारी, दिनेश, घनश्याम, नीलू, सुदामा को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी. इसी दौरान आरोपितों के परिजनों ने छत से पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया. पथराव के बीच ही महिला आरक्षी ने घेराबंदी कर प्रतिमा देवी और अमृता कुमारी को पकड़ लिया. लेकिन दोनों ही महिला आरक्षी संयोगिता कुमारी को धक्का-मुक्की कर भाग निकलीं. इसी बीच हंगामा में ही मुरारी, दिनेश, घनश्याम समेत अन्य आरोपित छत से कूद कर भाग निकले. पुलिस ने मौके से सोहन सिंह को गिरफ्तार किया. दीदारगंज थाना की पुलिस ने बताया कि एएसआइ कृष्णा राय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. इसमें आरोपितों के खिलाफ पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, सरकारी वाहन को क्षति और सरकारी कामकाज में बाधा का आरोप लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन