Shreyasi Singh: खेल मंत्री की कुर्सी संभालते ही श्रेयसी सिंह ने खिलाड़ियों को कर दिया खुश, किया ये बड़ा एलान

Published by : Preeti Dayal Updated At : 26 Nov 2025 9:22 AM

विज्ञापन

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह

Shreyasi Singh: बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह कुर्सी संभालते ही एक्शन मोड में आ गई हैं. दरअसल, उन्होंने बिहार के खिलाड़ियों के लिये बड़ा एलान कर दिया है. उन्होंने कहा, नेशनल गेम्स की तर्ज पर बिहार में भी हर दो साल पर बिहार स्टेट गेम्स होंगे.

विज्ञापन

Shreyasi Singh: बिहार सरकार के नये मंत्रियों ने अपनी-अपनी कुर्सी संभाल ली है. उन्हीं में से एक हैं श्रेयसी सिंह, जिन्होंने खेल मंत्री का पद संभाल लिया है. इस दौरान एक खिलाड़ी से खेल मंत्री तक के अपने सफर को श्रेयसी सिंह ने लोगों के साथ शेयर किया. उन्होंने कहा, एक खिलाड़ी से खेल मंत्री बनने पर जिस तरह की खुशी मुझे हो रही है उससे कहीं ज्यादा एहसास मुझे इस पद की जिम्मेदारी का हो रहा है. बिहार खेल आयोजनों में आज ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बना चुका है और यह सरकार की खेल और खिलाड़ियों के विकास के प्रति कमिटमेंट से ही संभव हो सका है.

खिलाड़ियों के लिये की ये बड़ी घोषणा

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बड़ा एलान यह किया कि बिहार से इंटरनेशनल लेवल की प्रतिभा तलाशने और तराशने के लिए नेशनल गेम्स की तर्ज पर बिहार में भी हर दो साल पर बिहार स्टेट गेम्स होंगे. अगले साल जनवरी-फरवरी में आयोजन होगा. ऐसा इसलिए किया जायेगा ताकि गांव-गांव से प्रतिभा को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचाया जा सके.

अपनी जिम्मेदारियों को किया साझा

आगे खेल मंत्री ने यह भी कहा, खिलाड़ियों की मेहनत, खेल प्राधिकरण और खेल विभाग के कुशल मार्गदर्शन, संचालन और खेल से जुड़े सभी संघों के आपसी समन्वय और ताल मेल से ही बिहार के खिलाड़ी नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर कामयाब हो रहे हैं. एक मंत्री के रूप में मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी बिहार को खेल के क्षेत्र में इंटरनेशनल लेवल पर बुलंदियों तक पहुंचाना है.

खेल मंत्री ने बताया लक्ष्य

उन्होंने यह भी कहा, एक खिलाड़ी होने के नाते खिलाड़ियों के सुख दुख, जरूरतों और कठिनाइयों से मैं अच्छी तरह वाकिफ हूं. मैं उनकी जरूरतों को पूरा करने और उनकी कठिनाइयों का समाधान करने में अपना सौ प्रतिशत योगदान और सहयोग दूंगी. हमारा लक्ष्य और संकल्प है कि आने वाले ओलंपिक में बिहार के खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके और बिहार के खिलाड़ी भी ओलंपिक में पद जीत कर बिहार और देश का नाम रोशन कर सकें.

श्रेयसी सिंह ने दिया ये आश्वासन

श्रेयसी सिंह ने आश्वासन दिया कि इस लक्ष्य को पाने के लिए सरकार की तरफ से सहयोग और प्रयास में किसी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी इसके लिए मैं सभी को आश्वस्त करती हूं. खिलाड़ी भी ईमानदारी से मेहनत और अनुशासन से अपने प्रयासों में अपना सौ प्रतिशत योगदान दें तो किसी लक्ष्य को पाना कोई मुश्किल नहीं है.

Also Read: Rohini Acharya: ‘सेहत नहीं तो कम से कम लालू जी के कद का सम्मान रखते’, लालू-राबड़ी से बंगला वापस लेने पर भड़की रोहिणी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन