केवि कंकड़बाग में खेल उत्सव का हुआ आयोजन

Published by : AMBER MD Updated At : 05 Dec 2025 6:32 PM

विज्ञापन

शहर के कंकड़बाग स्थित केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन शुक्रवार को किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी साकेत रंजन मौजूद रहे.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

शहर के कंकड़बाग स्थित केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन शुक्रवार को किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी साकेत रंजन मौजूद रहे. विद्यालय के प्राचार्य एमपी सिंह ने स्वागत भाषण के साथ विद्यालय की वार्षिक खेल उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में विद्यार्थियों की उपलब्धियों को रेखांकित किया. इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया. जिसमें चारों हाउस के प्रतिभागियों ने अनुशासन और तालमेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. वहीं राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहराने वाले खिलाड़ियों ने मशाल दौड़ का शानदार प्रदर्शन किया. समारोह में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ व रिले दौड़, जलेबी दौड़, मेढ़क जंप दौड़, रस्सी कूद दौड़ आदि विभिन्न एथलेटिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया. प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण के दौरान मेडल प्रदान किये गये. इसके साथ ही शिक्षकों के लिए भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि साकेत रंजन ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में खेल के महत्व, अनुशासन और निरंतर अभ्यास की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विद्यालय के उपप्राचार्य नृपेंद्र तिवारी द्वारा सभी अतिथियों, शिक्षकों, प्रतिभागियों और सहयोगी सदस्यों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया गया. कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विषय के शिक्षक राजीव कुमार सिंह ने किया. आयोजन में खेल शिक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव व अन्य सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन