मगध महिला कॉलेज में मनाया गया खेल दिवस, इशा नंदिनी बनीं कॉलेज चैंपियन

Updated at : 06 Mar 2025 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
मगध महिला कॉलेज में मनाया गया खेल दिवस, इशा नंदिनी बनीं कॉलेज चैंपियन

मगध महिला कॉलेज में कॉलेज में वार्षिक खेल दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि आइजी अनुसूया रणसिंह साहू और प्राचार्या प्रो नमिता कुमारी ने बलून छोड़कर इसकी शुरुआत की.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना मगध महिला कॉलेज में कॉलेज में वार्षिक खेल दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि आइजी अनुसूया रणसिंह साहू और प्राचार्या प्रो नमिता कुमारी ने बलून छोड़कर इसकी शुरुआत की. इसके बाद कॉलेज की एनसीसी की छात्राओं ने मार्च पास्ट किया और खेल भावना की शपथ ली. खेल दिवस के अवसर पर कॉलेज में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का में पुरस्कृत छात्राओं को पुरस्कार दिया गया. प्राचार्या प्रो नमिता कुमारी ने कहा कि हर साल इस दिवस का आयोजन किया जाता है. इसका मकसद छात्राओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है. जो छात्राएं विजेता नहीं बनीं, वे निराश न हों, बल्कि खुद में यह ठानें कि जो चूक हुई है, उसे सुधाकर अगली बार बेहतर करना है. इसके बाद छात्राओं ने कराटे की प्रस्तुति दी. मुख्य अतिथि आइजी अनुसूया रणसिंह साहू ने छात्राओं को खेल के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि खेल अनुशासन सिखाता है और अनुशासन सफलता तक ले जाती है. उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया. इस अवसर पर ईशा नंदिनी को कॉलेज चैम्पियन के रूप में पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय के छात्र अधिष्ठाता प्रो अनिल कुमार ने प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों से कहा कि प्रतियोगिता में शामिल होना ही बहुत महत्वपूर्ण है. क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र कुमार ने कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सभी को धन्यवाद दिया. इस दौरान छात्राएं और टीचर्स मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन