हावड़ा से नई दिल्ली के बीच खाली-खाली चल रही ये विशेष ट्रेनें, इसमें कंफर्म टिकट लेकर करें आरामदायक यात्रा

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

Special Train: हावड़ा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ है. इसे देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. अगर आपको हावड़ा से नई दिल्ली के बीच में यात्रा करनी है तो यह ट्रेन आपके लिए आरामदायक रहेगी.

विज्ञापन

Special Train: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में डीडीयू-पटना-मोकामा-झाझा के रास्ते नयी दिल्ली और हावड़ा के मध्य एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन 04092/04091 का परिचालन किया जायेगा. गाड़ी संख्या 04092 नयी दिल्ली-हावड़ा स्पेशल दिनांक 11 जून 2025 से 19 जुलाई 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को नयी दिल्ली से 19.30 बजे खुलकर अगले दिन 08.20 बजे डीडीयू, 09.30 बजे बक्सर, 10.30 बजे आरा, 10.53 बजे दानापुर, 11.30 बजे पटना जंक्शन, 12.16 बजे बख्तियारपुर, 12.33 बजे बाढ़, 12.55 बजे मोकामा, 13.53 बजे किऊल, 14.21 बजे जमुई एवं 15.38 बजे झाझा सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 21.40 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

हावड़ा-नयी दिल्ली स्पेशल ट्रेन इस रूट से होकर चलेगी

वापसी में गाड़ी संख्या 04091 हावड़ा-नयी दिल्ली स्पेशल 12 जून 2025 से 20 जुलाई 2025 तक प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को हावड़ा से 23.50 बजे खुलकर अगले दिन 05.13 बजे झाझा, 05.38 बजे जमुई, 06.12 बजे किऊल, 06.40 बजे मोकामा, 06.58 बजे बाढ़, 07.16 बजे बख्तियारपुर, 08.15 बजे पटना जंक्शन, 08.53 बजे दानापुर, 09.26 बजे आरा, 10.08 बजे बक्सर, 11.40 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 01.00 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी.

साधारण श्रेणी के चार कोच होंगे

इस स्पेशल में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का एक कोच, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के दो कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के चार कोच, तृतीय इकॉनोमी वातानुकूलित श्रेणी का एक कोच, शयनयान श्रेणी के छह तथा साधारण श्रेणी के चार कोच होंगे. उपरोक्त आशय की जानकारी पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के द्वारा एक विज्ञप्ति जारी कर दी गयी.

Also Read: मुजफ्फरपुर नगर परिषद में अविश्वास प्रस्ताव से उठा बवंडर, कार्यपालक पदाधिकारी ने सरकार से मांगा स्पष्ट मार्गदर्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन