पटना के फतुहा में 162 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, 425 डिबिया नशीला पदार्थ भी बरामद

Updated:
विज्ञापन
फतुहा. 162 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

162 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार तस्कर

Patna Crime : फतुहा के नदी थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 162 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से मोबाइल और अन्य सामान भी बरामद हुए हैं.

विज्ञापन

Patna Crime : पटना जिले के नदी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुलमहियाचक गांव निवासी रमेश कुमार (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से 425 डिबिया हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है, जिसका कुल वजन 162 ग्राम है. बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है.

टेढ़ी पुल के पास हुई कार्रवाई

फतुहा एसडीपीओ-1 अवधेश कुमार ने बताया कि 8 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के घर पर छापेमारी की गई थी. इस दौरान 337 डिबिया हेरोइन (131 ग्राम) बरामद हुई थी. इसके बाद आरोपी फरार हो गया था.

पुलिस ने 9 जुलाई 2026 को नदी थाना क्षेत्र के टेढ़ी पुल के पास छापेमारी कर रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 86 डिबिया हेरोइन (31 ग्राम) भी बरामद की गई. इस मामले में अलग से प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

बड़ी मात्रा में सामान भी जब्त

पुलिस ने आरोपी के पास से हेरोइन के अलावा 1500 खाली प्लास्टिक डिबिया, पांच कीपैड मोबाइल फोन, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, चार प्लास्टिक कुप्पी, एक कैंची, एक प्लास्टिक साबुनदानी और पांच लाइटर भी जब्त किए हैं. पुलिस का मानना है कि इन सामानों का इस्तेमाल मादक पदार्थ की पैकिंग और तस्करी में किया जाता था.

पहले से दर्ज हैं कई मामले

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रमेश कुमार के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: 'जदयू को मिलीं 85 सीटें, अब तो संन्यास ले लें', बिहार बीजेपी चीफ ने बिना नाम लिए पीके पर बोला हमला


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन