बिक्रम में एक लाख रुपये के लूटकांड के छह अपराधी धराये

Updated:
विज्ञापन

बिक्रम थाने के बिक्रम गोलंबर के पास 17 जनवरी को पिस्तौल के बल पर एक युवक से एक लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

बिक्रम थाने के बिक्रम गोलंबर के पास 17 जनवरी को पिस्तौल के बल पर एक युवक से एक लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है. एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने गुरुवार को बताया कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को पिस्तौल दिखा कर एक लाख रुपये और बैंक से संबंधित कागजात लूट लिये थे. गिरफ्तार आरोपितों में भोजपुर के लोदीपुर का विष्णु कुमार, पटना के बिक्रम के अनमोल कुमार व उत्सव कुमार और बिहटा के कृष्णाकांत कुमार उर्फ सिंपू, सत्यप्रकाश उर्फ सत्या व दिव्यांशु रंजन शामिल हैं. इनके पास से एक कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, दो खोखे, 61 हजार रुपये, एक मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल बरामद किये गये हैं. विष्णु और अनमोल ने खोला राजएसपी पश्चिमी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एक टीम बनायी गयी. सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी जांच के बाद बिहटा के कंचनपुर से विष्णु कुमार और अनमोल को गिरफ्तार कर लिया. दोनों से पूछताछ के बाद घटना में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान हुई. वहीं, नहर रोड किनारे नाला के पास कट्टा व कारतूस बरामद किये. छानबीन के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर सत्यप्रकाश उर्फ सत्या मोटरसाइकिल के साथ और फरार तीन अन्य को भी गिरफ्तार किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन