मद्यनिषेध की टीम पर हमला करने में छह आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मद्यनिषेध की टीम पर हमला करने में छह आरोपित गिरफ्तार

गंजपर गांव में पियक्कड़ों को पकड़ने के क्रम में मद्यनिषेध की टीम पर हुए हमला मामले में पुलिस ने अथमलगोला थानाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

अथमलगोला. गंजपर गांव में पियक्कड़ों को पकड़ने के क्रम में मद्यनिषेध की टीम पर हुए हमला मामले में पुलिस ने अथमलगोला थानाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. एसडीपीओ 2 बाढ़ ने बताया कि इस मामले में 14 नामजद सहित अन्य को आरोपित बनाते हुए मामला दर्ज कराया गया था.प्राथमिकी के आधार पर गंजपर निवासी सुखदेव कुमार सहित छह को गिरफ्तार किया गया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. ज्ञात हो कि मद्यनिषेध विभाग की टीम कुल छह गाड़ियों से बख्तियारपुर के बाद अथमलगोला के रामनगर दियारा होते हुए एसएच हाइवे से निकल रहे थे. इसी क्रम में गंजपर गांव के आसपास कुछ शराबी हुड़दंग करते हुए देखे गये, जिसके बाद मद्य निषेध पुलिस की टीम ने एक शराबी को गिरफ्तार कर गाड़ी में बिठा लिया. इसके बाद उक्त सभी शराबी व आसपास में मौजूद ग्रामीण आक्रोशित हो गये और पुलिस टीम पर रोडे़ व पत्थर चलाने लगे. इससे मद्य निषेध पुलिस की चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी. चार पुलिसकर्मियों को भी चोटें आयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mahesh Kumar

लेखक के बारे में

By Mahesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन