School Closed: गंगा और गंडक नदी की बाढ़ से बिहार में हालात खराब, दो जिलों के कई इलाकों में स्कूल बंद

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Sep 2024 3:02 PM

विज्ञापन

School Closed: गंगा और गंडक नदी में आई बाढ़ से कई जिलों में स्थिति ख़राब है. इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है.

विज्ञापन

School Closed: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों ने रौद्र रूप अख्तियार कर लिया है. बाढ़ के कारण पटना के साथ-साथ कई जिलों में स्थति ख़राब हो गई है. इसका सबसे बुरा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है. इसी बीच पटना और खगड़िया जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों को बंद कर दिया गया है. पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर ने जिले के 8 प्रखंडों के 76 स्कूलों को 26 सितंबर तक बंद रखने का आर्डर दिया है. इसके अलावा खगड़िया जिले में भी बाढ़ प्रभावित 81 स्कूलों को 28 सितंबर तक बंद रखने का आदेश जारी हुआ है.

पटना के किन इलाकों में स्कूल बंद

पटना के डीएम चंद्रशेखर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बाढ़ प्रभावित इलाकों के स्कूलों पर नजर रखें. सुरक्षा के मद्देनजर शिक्षकों को भी स्कूल न जाने की हिदायत दी गई है. पटना के जिन इलाकों में स्कूल बंद किए गए हैं, उनमें पानापुर, पतलापुर, हैवसपुर, फतुहा प्रखंड के मोमिंदपुर, मनेर प्रखंड के गंगहारा, पतलापुर, मोकामा प्रखंड के शिवनगर ,अथमलगोला की रामनगर दियारा पंचायत, बाढ़ प्रखंड के इब्राह्मिपुर, बख्तियारपुर के चिरैया रूपसर, हरदासपुर दियारा, काला दियारा, रूपस महाजी, दानापुर प्रखंड के अकिलपुर, गंगहारा, हेतनपुर, माधवपुर, कासिमचक, मानस और पटना सदर प्रखंड के नकटा टोला दियारा शामिल हैं. गंगा और गंडक नदी में आई बाढ़ के कारण खगड़िया में बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है. जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों के 86 स्कूल इस पूरे सप्ताह बंद रहेंगे.

गंडक, बूढ़ी गंडक और घाघरा भी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. बागमती मुजफ्फरपुर के बेनीबाद, सोनाखान और कटोंझा में खतरे के निशान को पार कर गई है. कोसी नदी खगड़िया के बलतारा में खतरे के निशान से 92 सेंटीमीटर और कुर्सेला में 90 सेंटीमीटर ऊपर है. गंडक नदी डुमरिया घाट में और बूढ़ी गंडक खगड़िया में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

इसे भी पढ़ें: मंत्री अशोक चौधरी के ट्वीट से मचा सियासी बवाल, नीतीश कुमार ने सीएम आवास बुलाया, लिखा- बढ़ती उम्र में…

Bihar Land Survey: जमीन सर्वे के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन 38 लाख लोगों ने दिया हिसाब, जानिए लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन