JDU: मंत्री अशोक चौधरी के ट्वीट से मचा सियासी बवाल, नीतीश कुमार ने सीएम आवास बुलाया, लिखा- बढ़ती उम्र में…
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Sep 2024 1:32 PM
JDU Nitish Kumar: नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी पिछले कुछ दिनों से अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहे हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने भूमिहार जाति को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी.
JDU Nitish Kumar: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के करीबी मंत्री अशोक चौधरी पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं. लोकसभा चुनाव के बाद भूमिहारों को लेकर दिए बयानों के कारण पिछले दिनों सभी नेताओं के निशाने पर आने वाले मंत्री अशोक चौधरी ने बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीखा तंज किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके ट्वीट के बाद अशोक चौधरी को सीएम हाउस तलब किया गया है.
भूमिहारों के बारे में क्या बोले थे चौधरी
अशोक चौधरी ने 31 अगस्त को भूमिहार जाति ले लोगों को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी. मंत्री ने कहा था कि मैं भूमिहार जाति को अच्छे से जानता हूं. जब लोकसभा चुनाव हुआ तो इस जाति के लोग नीतीश कुमार का साथ छोड़कर भाग गए. सभी पार्टी के नेताओं ने इस टिप्पणी का विरोध किया. इस मामले को लेकर जदयू कई दिनों तक बैकफूट पर नजर आई. हालाँकि उनकी इस टिप्पणी पर JDU ने किनार कर लिया था.
अशोक चौधरी ने X पर क्या लिखा
मंत्री अशोक चौधरी ने X पर लिखा, ‘बढ़ती उम्र में इन्हें छोड़ दीजिए.
एक दो बार समझाने से यदि कोई नहीं समझ रहा है तो सामने वाले को समझाना, छोड़ दीजिए.
बच्चे बड़े होने पर वो ख़ुद के निर्णय लेने लगे तो उनके पीछे लगना, छोड़ दीजिए.
गिने चुने लोगों से अपने विचार मिलते हैं, यदि एक दो से नहीं मिलते तो उन्हें,छोड़ दीजिए.
एक उम्र के बाद कोई आपको न पूछे या कोई पीठ पीछे आपके बारे में गलत कह रहा है तो दिल पर लेना,छोड़ दीजिए.
अपने हाथ कुछ नहीं, ये अनुभव आने पर भविष्य की चिंता करना,छोड़ दीजिए.
यदि इच्छा और क्षमता में बहुत फर्क पड़ रहा है तो खुद से अपेक्षा करना,छोड़ दीजिए.
हर किसी का पद, कद, मद, सब अलग है इसलिए तुलना करना,छोड़ दीजिए.
बढ़ती उम्र में जीवन का आनंद लीजिए, रोज जमा खर्च की चिंता करना,छोड़ दीजिए.
उम्मीदें होंगी तो सदमे भी बहुत होंगे, यदि सुकून से रहना है तो उम्मीदें करना,छोड दीजिए.’
आया जदयू का रिएक्शन
अब इस मामले पर जदयू का रिएक्शन भी सामने आया है. जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि नीतीश कुमार पर कौन निशाना साध लेगा. वो ग्लोबल लीडर है. 19 साल से सीएम हैं फिर भी उनके खिलाफ एंटी इनकंबैंसी नहीं है.
इसे भी पढ़ें: Bihar Flood: प्रकृति मचा रही तांडव, तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, सरकारी राहत के इंतजार में लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










