अयोध्या की तर्ज पर विकसित होगा सीता जन्म स्थली पुनौरा धाम

Updated at : 02 May 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
अयोध्या की तर्ज पर विकसित होगा सीता जन्म स्थली पुनौरा धाम

अयोध्या की तर्ज पर विकसित होगा सीता जन्म स्थली पुनौरा धाम

विज्ञापन

संवाददाता,पटना

राज्य में रामायण सर्किट से जुड़े सभी स्थानों को विकसित कर विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है.इन स्थलों का विकास ना केवल धार्मिक बल्कि,पर्यटकीय दृष्टिकोण से भी किया जा रहा है. सीतामढ़ी में स्थित मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम को अयोध्या के राम जन्मभूमि की तर्ज पर विकसित करने की योजना है.इसके लिए डिजाइन कंसल्टेंट का भी चयन कर लिया है.श्रीराम तीर्थ स्थल को विकसित करने वाली एजेंसी मेसर्स डिजाइन एसोसिएट्स इन कॉरपोरेटेड को जिम्मेदारी दी गई है.उल्लेखनीय है कि पुनौराधाम के वर्तमान मंदिर परिसर में 17 एकड़ भूमि उपलब्ध है, जबकि इसके व्यापक विकास के लिए अतिरिक्त 50 एकड़ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरु हो चुकी है.

पूर्वी चंपारण के सीताकुंड और सीतामढ़ी का पंथपाकर का भी होगा विकास

रामायण सर्किट से जुड़े पूर्वी चंपारण के सीताकुंड के पुनर्विकास की योजना को भी मंजूरी मिल चुकी है.यहां पर प्रवेश द्वार,कैफेटेरिया,चहारदीवारी, जनसुविधा और दुकानों के निर्माण सहित पूरे परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा.वहीं,सीतामढ़ी जिले के पंथपाकर स्थल को भी भव्य रूप देने की तैयारी है.इस स्थान को लेकर मान्यता है कि जब भगवान राम के साथ माता सीता अयोध्या जा रही थीं, तब यहीं पर उनकी डोली रुकी थी.यहां मंदिर परिसर का विस्तार,पहुंच पथ निर्माण,कैफेटेरिया, थीमेटिक प्रवेश द्वार,घाटों का निर्माण और तालाब का जीर्णोद्धार किया जाएगा.

विकसित होगा मधुबनी का फूलहर और दरभंगा का अहिल्या स्थान

मधुबनी जिले में स्थित फूलहर स्थान, जहां राम और सीता का प्रथम मिलन हुआ था, उस स्थल को भी विकसित किया जा रहा है.योजना के तहत चहारदीवारी,पार्किंग,कैफेटेरिया,प्रवेश व्यवस्था, घाट का विकास और लेजर फाउंटेन शो जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएगी.वहीं,दरभंगा जिले के अहिल्या स्थान मंदिर परिसर का भी कायाकल्प किया जाएगा.यहां पर पर्यटकीय सुविधाओं को बढ़ाते हुए मंदिर परिसर को सुंदर और आध्यात्मिक रूप देने की योजना तैयार की गई है.योजना के तहत चहारदीवारी, गेस्ट हाउस, कैफेटेरिया, प्रवेश द्वार, मेडिटेशन पौंड, सेंट्रल पवेलियन और फाउंटेन निर्माण जैसे कार्य किए जाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mithilesh kumar

लेखक के बारे में

By Mithilesh kumar

Mithilesh kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन