अपशिष्ट से धन विषय पर मॉडल बना जूनियर में सिद्धि व सीनियर में आयुष रहे प्रथम
Published by : हिमांशु देव Updated At : 17 Oct 2025 8:22 PM
इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्लास्टिक प्रदूषण और उसका प्रभाव विषय पर लिखित विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया.
संवाददाता, पटनाछात्रों व लोगों में स्वच्छता की भावना जागृत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में स्वच्छोत्सव-2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्लास्टिक प्रदूषण और उसका प्रभाव विषय पर लिखित विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में कुल 52 छात्रों ने भाग लिया. वहीं, अपशिष्ट से धन विषय पर प्रदर्शनी व प्रतियोगिता का मुख्य कार्यक्रम था, जिसमें पटना जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया. वरिष्ठ वैज्ञानिक अरुण कुमार ने प्लास्टिक प्रदूषण के खतरों और इससे होने वाली खतरनाक बीमारियों के बारे में बताया. उन्होंने प्लास्टिक को रिसाइकल करने के विभिन्न तरीकों पर भी चर्चा की.
ये रहे विजेता:
लिखित विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रिशाल कुमार प्रथम, द्वितीय रुद्र प्रताप सिंह व तृतीय स्थान पर आयुष मिश्रा रहे. वहीं, अपशिष्ट से धन प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता (जूनियर ग्रुप) में सिद्धि कृष्णा प्रथम, अंशिका शर्मा द्वितीय व प्रियांश प्रणव तृतीय स्थान पर रहे. जबकि, अपशिष्ट से धन प्रदर्शनी प्रतियोगिता (सीनियर) में आयुष प्रथम, सत्यम सिंह द्वितीय व अदिति तृतीय स्थान पर रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By हिमांशु देव
सितंबर 2023 से पटना में प्रभात खबर से जुड़कर प्रिंट और डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. कला, साहित्य-संस्कृति, नगर निगम और स्मार्ट सिटी से जुड़ी खबरों पर प्रमुखता से काम किया है. महिला, युवा और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाना प्राथमिकता में शामिल है. व्यक्तिगत तौर पर किताबें पढ़ना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना अच्छा लगता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










