ePaper

स्कूलों के सेल्फ असेसमेंट व सुधार के लिए एसएचवी रेटिंग शुरू

Updated at : 09 Aug 2025 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूलों के सेल्फ असेसमेंट व सुधार के लिए एसएचवी रेटिंग शुरू

सीबीएसइ से एफिलिएटेड स्कूलों के लिए अब स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (एसएचवीआर) 2025-26 शुरू की है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना सीबीएसइ से एफिलिएटेड स्कूलों के लिए अब स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (एसएचवीआर) 2025-26 शुरू की है. नयू एजुकेशन पॉलिसी के तहत क्लीन और ग्रीन इंवायरमेंट स्कूलों सुनिश्चित करने के लिए इसकी शुरुआत की गयी है. स्कूलों को स्टार रेटिंग देने के लिए विभिन्न मानकों को ध्यान में रखकर एसएचवीआर रेटिंग स्कूलों को दी जायेगी. एसएचवीआर रेटिंग को बढ़ावा देने के लिए मोबाइल एप भी तैयार किया गया है. इस एप के जरिये स्कूल सेल्फ असेसमेंट करने के साथ ही खुद की एसएचवी रेटिंग में सुधार के लिए अप्लाइ कर सकते हैं. बोर्ड की ओर से सभी स्कूलों के प्रधान को एसएचवीआर में भाग लेना अनिवार्य बताया है. बोर्ड ने सभी स्कूल 30 सितंबर से पहले वेब पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से एसएचवीआर रेटिंग में भाग ले सकते हैं. इस संबंध में बोर्ड की ओर से दिशा-निर्देश जारी किया गया है. एसएचवीआर 2025-26 को यूडाइज कोड वाले सभी स्कूलों के लिए एक अनिवार्य कार्यक्रम के रूप में डिजाइन किया है. इसमें सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, निजी, आवासीय, आदिवासी, अल्पसंख्यक और केंद्र द्वारा संचालित स्कूल जैसे केवीएस, एनवीएस आदि शामिल किये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DURGESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन