शिवदीप लांडे ने बनायी हिंद सेना पार्टी, विस की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा
Published by :RAKESH RANJAN
Published at :09 Apr 2025 12:24 AM (IST)
विज्ञापन

हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले बिहार के चर्चित पूर्व आइपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने अपनी नयी राजनीतिक पार्टी ‘हिंद सेना’ बनायी है.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले बिहार के चर्चित पूर्व आइपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने अपनी नयी राजनीतिक पार्टी ‘हिंद सेना’ बनायी है. मंगलवार को आर ब्लॉक स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इसका एलान किया. उन्होंने बताया कि मैं हिंद सेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य करूंगा. आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बीते एक महीने में मैंने सारे जिलों का भ्रमण किया है. बिहार के दूरदराज के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंची हैं.शिवदीप लांडे ने कहा कि जमुई के सिकंदरा प्रखंड में आज भी पानी की किल्लत है. रोहतास के 40 गांवों के लोग पशुओं को लेकर गांव छोड़ दूसरी जगह हर वर्ष जाने को मजबूर हैं. ऐसे में हमारी पार्टी यदि चुनाव जीत कर आती है, तो सकारात्मक बदलाव किया जायेगा. कई राजनीतिक दलों ने मुझे कई ऑफर दिये. इसमें राज्यसभा जाने से लेकर सीएम फेस बनने तक का प्रस्ताव था. लेकिन, मैं बिहार के लिए नये बदलाव के संकल्प के साथ नयी राजनीतिक पार्टी शुरू करने का फैसला लिया. कहा कि मेरी पार्टी के लोगो में तीन लकीरें हैं और लोगो का रंग खाकी रखा गया है.लांडे को पहले कुछ वर्षों तक पैतृक राज्य में काम करना चाहिए : अनिल शर्मा
पटना.
भाजपा नेता अनिल शर्मा ने कहा कि शिवदीप लांडे की नयी राजनीतिक पार्टी ‘हिन्द सेना’बनाकर बिहार को अपना कार्य स्थल बनाना स्वागत योग्य कदम है, लेकिन बिहार के उत्थान और बिहारियों के कल्याण की बात करने से पहले कुछ वर्षों तक उन्हें अपने पैतृक राज्य में काम करना चाहिए,डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




