पटना: शशि शालिनी कुजूर ने बिहार की नई मुख्य पोस्टमास्टर जनरल का पदभार संभाला
पदभार ग्रहण करतीं शशि शालिनी कुजूर
भारतीय डाक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी शशि शालिनी कुजूर ने बिहार की नई मुख्य पोस्टमास्टर जनरल का पदभार संभाला है. उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की.
Patna News : भारतीय डाक सेवा (आईपीओएस) की वरिष्ठ अधिकारी शशि शालिनी कुजूर ने सोमवार को बिहार डाक परिमंडल की नई मुख्य पोस्टमास्टर जनरल (सीपीएमजी) के रूप में पदभार ग्रहण किया. वह उत्तराखंड डाक परिमंडल से स्थानांतरित होकर बिहार आई हैं.
वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
पदभार ग्रहण करने के बाद शशि शालिनी कुजूर ने बिहार डाक परिमंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परिचयात्मक एवं समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने परिमंडल के कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.
एम.यू. अब्दाली का हुआ उत्तराखंड तबादला
उल्लेखनीय है कि बिहार डाक परिमंडल के पूर्व मुख्य पोस्टमास्टर जनरल एम.यू. अब्दाली का तबादला उत्तराखंड डाक परिमंडल कर दिया गया है, जहां उन्हें मुख्य पोस्टमास्टर जनरल की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










