भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने स्वीकारा जनादेश, बांकीपुर-दतिया की हार पर बोले- करेंगे गंभीर आत्ममंथन

Updated:
विज्ञापन

नितिन नवीन की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nitin Nabin: बांकीपुर और दतिया विधानसभा उपचुनावों में अपेक्षित सफलता न मिलने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर जनादेश स्वीकार करते हुए आत्ममंथन की बात कही है. वहीं, गुजरात की जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया.

विज्ञापन

Nitin Nabin: बांकीपुर और दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर तीनों विधानसभा उपचुनावों के जनादेश को स्वीकार करते हुए कहा कि पार्टी बांकीपुर और दतिया के चुनाव परिणामों का पूरी गंभीरता से आत्ममंथन करेगी.

विज्ञापन

गुजरात की जीत पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई

अपने पोस्ट में नितिन नबीन ने गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत के लिए वहां की जनता का आभार व्यक्त किया. उन्होंने लिखा कि मांजलपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास व्यक्त किया है, जिसके लिए वे हृदय से आभारी हैं. साथ ही इस जीत के लिए भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी.

बांकीपुर और दतिया की हार पर क्या कहा?

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि "बांकीपुर और दतिया में हमें अपेक्षित जनादेश प्राप्त नहीं हुआ. हम इन दोनों क्षेत्रों के चुनाव परिणामों का पूरी गंभीरता से आत्ममंथन करेंगे तथा नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जनता के बीच जाकर उनके विश्वास को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे."

WhatsApp Image 2026-08-03 at 9.49.00 PM.jpeg

हार के कारणों की होगी समीक्षा

नितिन नबीन के बयान से साफ संकेत मिला है कि भाजपा दोनों विधानसभा सीटों पर मिली हार के कारणों की विस्तृत समीक्षा करेगी. पार्टी संगठन और चुनावी रणनीति को लेकर भी मंथन होने की संभावना है, ताकि आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके.

बांकीपुर परिणाम के बाद बढ़ी सियासी हलचल

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है. ऐसे में भाजपा नेतृत्व का यह बयान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Also Read: Bankipur By Election Result: बांकीपुर में छा गए प्रशांत किशोर, 2025 में हार के 9 महीनों बाद ऐसा क्या बदला कि BJP को उसी के गढ़ में पछाड़ दिया


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन