डेहरी ईओ हत्याकांड के विरोध में बिहार के कार्यपालक पदाधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये

Updated:
विज्ञापन

डेहरी ईओ हत्या के बाद एकजूट हुए राज्यभर के ईओ

डेहरी ईओ विमल कुमार की हत्या के विरोध में बिहार के कार्यपालक पदाधिकारी सामूहिक अवकाश पर हैं. उन्होंने राज्यभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है. मांगों में मुआवजा, सरकारी नौकरी और सुरक्षा शामिल हैं. उनकी हड़तालें तभी समाप्त होंगी जब उनकी मांगें पूरी होंगी.

विज्ञापन

Patna News : डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के विरोध में सोमवार को बिहार के नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों (ईओ) ने सामूहिक अवकाश पर रहते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की. दानापुर के एक मैरेज हॉल में आयोजित बैठक में राज्यभर से पहुंचे ईओ ने दिवंगत विमल कुमार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

हत्या पर जताया आक्रोश

बैठक को संबोधित करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अनुपमा कुमारी ने कहा कि विमल कुमार की निर्मम हत्या को राज्यभर के कार्यपालक पदाधिकारी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए और अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए.

मुआवजा, नौकरी और सुरक्षा की मांग

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी कार्यपालक पदाधिकारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे और अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे. उन्होंने मृतक विमल कुमार के आश्रितों को उचित मुआवजा, उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की. साथ ही राज्यभर के सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई.

मांगें पूरी होने पर ही लौटेंगे काम पर

डॉ. अनुपमा कुमारी ने कहा कि नगर विकास विभाग की ओर से जारी पत्र से कार्यपालक पदाधिकारी संतुष्ट नहीं हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार उनकी मांगें स्वीकार करती है तो वे काम पर लौटेंगे, अन्यथा अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि हड़ताल से उत्पन्न स्थिति की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार, सुशील कुमार, संजीव कुमार, पुष्कर कुमार समेत बिहार के विभिन्न नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी मौजूद रहे.


विज्ञापन
संजय कुमार

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन