शाहनवाज हुसैन बने BJP के MLC उम्मीदवार, दूसरी सीट VIP पार्टी को, लेकिन उम्मीदवारी को लेकर अटका पेंच

Updated at : 17 Jan 2021 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
शाहनवाज हुसैन बने BJP के MLC उम्मीदवार, दूसरी सीट VIP पार्टी को, लेकिन उम्मीदवारी को लेकर अटका पेंच

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन भाजपा कोटे से विधान परिषद भेजे जायेंगे. विधान परिषद की विधानसभा कोटे से खाली दो सीटों में एक पर भाजपा ने शाहनवाज हुसेन का नाम तय किया है. जबकि, दूसरी सीट पर सहयोगी दल वीआइपी को देने का प्रस्ताव है. वीआइपी से एनडीए सरकार में मंत्री मुकेश सहनी उम्मीदवार हो सकते हैं.

हालांकि, मुकेश सहनी ने अपनी उम्मीदवारी पर पत्ता नहीं खोला है. सूत्र बताते हैं कि मुकेश सहनी छह साल की पूर्ण अवधि वाली विधान परिषद की सीट चाहते हैं. 18 जनवरी को नामांकन की आखरी तिथि है. मुकेश सहनी के तैयार नहीं होने की स्थिति में भाजपा किसी दूसरे उम्मीदवार को अपना उम्मीदवार बना सकती है.

इधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन सोमवार को अपना नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे.उन्हें विनोद नारायण झा की खाली हुई सीट पर उम्मीदवार बनाया गया है. श्री हुसैन पहली बार विधान परिषद के सदस्य बनेंगे.पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के राज्यसभा और पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा के विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद दो सीटें खाली हुई है.

Also Read: Bihar Weather News: बिहार में अभी ठंड से राहत नहीं, अगले तीन दिनों तक जारी रहेगी ठिठुरन, तापमान में आएगी गिरावट

यह दोनों विधान परिषद के सदस्य रहे थे. मुकेश सहनी फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं. विनोद नारायण झा की सीट का कार्यकाल 21 जुलाई 2022 तक और सुशील मोदी की खाली हुई सीट का कार्यकाल छह मई 2024 तक की है.

Posted By :Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन